Skip to main content

चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी, सहायिका, परियोजना अधिकारियों और पर्यवेक्षक ने सौंपा ज्ञापन

चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी, सहायिका, परियोजना अधिकारियों और पर्यवेक्षक ने सौंपा ज्ञापन

15 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल

अनूपपुर। वेतन विसंगति, नियमितीकरण की मांग को लेकर 15 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षकों ने 27 मार्च को लगभग दो हजार लोगो ने अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा कर शासन से मांगों को मानने की बात दोहराई हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2007 से 2010 के बीच व्यापम परीक्षा से संविदा पर्यवेक्षक की नियुक्ति नियमित पदों के खिलाफ की थी। उसके बाद विभाग में संविदा पर्यवेक्षक की नियुक्ति बंद कर दी थी और 2014 से नियमित पदों पर लगातार भर्ती की जा रही है। प्रदेश में शेष बचे संविदा पर्यवेक्षओं को नियमित किया जाए। यह सभी व्यापम परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं और 10 वर्षों से अधिक का इनके पास कार्य अनुभव है। संविदा पर्यवेक्षकों को संविदा नियुक्ति से ही नियमित वेतन और अन्य लाभ नियमित पर्यवेक्षकों की तरह दिया जाए। पर्यवेक्षकों को नियमित प्रमोशन करके परियोजना अधिकारी के रिक्त पद भरे जाएं। 30 वर्षों से अनेक पर्यवेक्षक एक ही पद पर हैं। पर्यवेक्षकों को सेवाकाल में कम से कम 3 प्रमोशन देने की बात कहीं हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायकों की मांग उन्होंने कहा कि भारत सरकार से समन्वय कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायकों को नियमित कर उन्हें न्यूनतम वेतन दिया जाए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवानिवृत्ति होने पर 5 लाख मिनी कार्यकर्ताओं को 3 लाख और सहायकों को 2 लाख प्रोत्साहन राशि और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सेवानिवृत्त होने पर गुजरात राज्य की तरह ग्रेजुएटी का लाभ देने,पद पर कार्यरत होने के दौरान मृत्यु के बाद परिवार वाले को अनुकंपा नियुक्ति देने एवं पूर्व में घोषित शासन से 1500 रुपए अतिरिक्त मानदेय तत्काल देने की मांग की हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।