Skip to main content

पढ़ाई की जगह कौशल के नाम पर हो रहा है भविष्य से खिलवाड़

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का मामला
अनूपपुर। सामाजिक सुरक्षा के लिए जहां राज्य सरकार हर उस आम आदमी के लिए संकल्पित नजर आती हैं जो समाज में कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहता है और उसे समाज में जोड़ने का काम भी सरकार करती नजर आ रही हैं लेकिन ठीक इसके विपरीत आज आयोजित हुई कार्यशाला में स्कूल और कॉलेज की बच्चियों को पढ़ाई की जगह कौशल के नाम पर सफाईगिरी करने खाना बनाने होटलों में काम करने के साथ अपनी आत्मरक्षा करने की बात मध्य प्रदेश के टूरिज्म विभाग व इंडियन ग्रामीण पर्यटन के द्वारा आयोजित की गई कार्यशाला में देखने को मिली। मगर हैरानी इस बात की भी है जो बच्चे अपनी पढाई पूरी नहीं कर सकें है। उनके निगरानी में बैठा विभाग के कार्यों पर भी सवाल खड़े हो रहे है। कि आखिर कमी रह कहा गई जिसके चलते बच्चों ने शिक्षा से दूर हो गए। मगर विभाग के अधिकारियों ने उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने की जगह अलग थलग छोड़ दिया।
सरकार की मंशा पर भी यह एनजीओ अब शिक्षा के नाम पर लोगों को वह ठगते नजर आ रहे हैं इसकी बानगी आज आयोजित हुई कार्यशाला में जरूर देखने को मिली जहां पर स्कूल व कॉलेज लड़कियों को पढ़ाई के जगह कौशल विकास करने की बात कही गई। इस कौशल विकास की आड़ में अब यहां की बच्चियों को होटल में काम करने, खाना बनाने, सफाई करने टूरिस्ट गाइड बनाने समेत वाहनों को चलाने के गुर सिखाने की बात आज जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में देखने को मिली जहां पर महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के नाम पर गोलमाल देखने को जरूर मिला।
पर्यटन स्थल में महिलाओं को टूरिज्म के माध्यम से जोड़ने और उन्हें उस से स्वरोजगार उत्पन्न करने के लिए अब मध्य प्रदेश टूरिज्म विभाग अपनी तैयारी कर रहा है ताकि महिला पर्यटक की संख्या में बढ़ोतरी की जा सके। इसी उम्मीद के साथ महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल के नाम से मध्यप्रदेश की पहचान भी कराए जाने की तैयारी टूरिज्म विभाग कर रहा है जिसके लिए बकायदा लड़कियों और महिलाओं को कौशल प्रदान कर उन्हें इससे जुड़ कर स्वरोजगार व रोजगार पैदा करने के लिए तैयार करने का काम किया जा रहा है।
पर्यटन स्थलों में महिला पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी के लिए उनके हितों को ध्यान में रखते हुए एक अनुकूल माहौल बनाने का काम पर्यटन विभाग इन दिनों करता नजर आ रहा है इसी कार्यक्रम में अनूपपुर जिले के सोन सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जहां पर महिला पर्यटन को ध्यान में रखते हुए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के माध्यम से राज्य के 20 संकुलो के अंतर्गत 50 पर्यटन स्थलों का चयन किया जा चुका है जिसमें शहडोल संकुल अंतर्गत अनूपपुर जिले के अमरकंटक को भी चयनित किया गया है इस चयन के आधार पर यहां पर महिला गाइड को ट्रेनिंग के माध्यम से तैयार कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का काम संस्थाओं के द्वारा किया जाएगा जिसके लिए उन्हें ट्रेनिंग दी जा रही है। हालांकि इसके माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बिक्री करने में काफी मदद जरूर मिलेगी लेकिन भविष्य की घर में आज पर्यटन के माध्यम से रखी जा रही नींव कितनी मजबूत होगी यह सोचने वाली बात है।
आयोजित हुई इस कार्यशाला में घरेलू व विदेशी पर्यटकों के अनुभव को सुखद और शुगम बनाने के लिए पर्यटन विभाग संकल्पित नजर आ रहा है इसी उम्मीद के साथ पर्यटन विभाग के द्वारा वर्ष 2017 में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की स्थापना की गई जो अलग-अलग साझेदारों के साथ परस्पर भागीदार के माध्यम से उद्देश्य की प्राप्ति की ओर आगे बढ़ रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...