Skip to main content

आजादी के बाद भी सिंगरौली का यह गांव विकास से कोसों दूर, सड़क के लिए तरसते ग्रामीण

आजादी के बाद भी सिंगरौली का यह गांव विकास से कोसों दूर, सड़क के लिए तरसते ग्रामीण

सिंगरौली:
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में
आजादी के बाद भी एक गांव ऐसा भी जहां सड़क तक नहीं है मध्यप्रदेश की सरकार अपने आप को प्रदेश की जनता का सेवक मान बड़े बड़े वादे कर सत्ता में काबिज है लेकिन प्रदेश के मुखिया मामा शिवराज के हर दावे खोखले साबित हो रहे हैं हम ऐसा नहीं कह रहे हैं इस गांव के लोगों की दुर्दशा कह रही है कि गांव में सड़क न होने से मामा के भांजे भांजियों को स्कूल आने जाने मे भी जूता हाथ मे,बस्ता सर पर रखकर पढ़ने के लिए जाना पड़ता है
बारिश के मौसम में लोगों का आना जाना मुख्य रोड से 3- 4 किलोमीटर तक सड़क और कोई पुलिया तक नहीं है।
 हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व उत्तरप्रदेश के सीमा से सटे पउआ बार्डर ग्राम पंचायत गोभा ग्राम आम डिहटोला की जहां आजतक सड़क ही नहीं है बरसात के मौसम में बच्चों को स्कूल आने जाने में काफी मुसीबत झेलनी पड़ती है तथा ग्रामीण लोगों को अगर अस्पताल जाना पड़ जाये तब तो मरीज अस्पताल के बजाय यही गांव में दम तोड़ देगा। ऐसी अवस्था में भोले-भाले ग्रामीण लोगों की बात कोई सुनना नहीं चाहता सड़क के बिना लोगों का जीना दूभर हो गया है।

ग्रामीणों ने कहा कि ऐसा लगता है गांव में बस कर ही कोई बड़ी गलती हो गई है विकास की बात सिर्फ कागजों में की जाती है कोई भी नेता मंत्री या अफसर ग्रामीणों की समस्या नहीं सुनता पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी का कहना है आप शिकायत वापस ले लीजिए हम रोड निर्माण का कार्य करा देंगे झूठा आश्वासन देकर शिकायत को बंद करना चाहते हैंऔर सरपंच का कहना है की सरकार मेरे फंड में विकास कार्यों के लिए पैसा नहीं देती है इस रोड की समस्या का समाधान कोई करना ही नहीं चाहता है।

कुछ ग्रामीणों ने इस सड़क को लेकर सीएम हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत भी दर्ज कराई थी लेकिन कार्यपालन यंत्री द्वारा दी गई जानकारी अनुसार शिकायत में वर्णित मार्ग लोक निर्माण विभाग अंतर्गत नही है। संबंधित अनुविभागीय अधिकारी द्वारा भी आज दिनांक 25/08/2022 को समय 12ः17 पी.एम. पर चर्चा के दौरान अवगत कराया गया कि किस अन्य विभाग की रोड है यह ज्ञात नही है।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...