Skip to main content

बिजुरी थाना पुलिस चेकिंग के दौरान पैसे तो लिए लेकिन रसीद मांगने पर फेंक दिए दस्तावेज , वाह अनूपपुर पुलिस अधीक्षक महोदय, क्या अलग ही आदेश दिए हैं आपने बिजुरी थाना में

वाह अनूपपुर पुलिस अधीक्षक महोदय, क्या अलग ही आदेश दिए हैं आपने बिजुरी थाना में
बिजुरी थाना पुलिस चेकिंग के दौरान पैसे तो लिए लेकिन रसीद मांगने पर फेंक दिए दस्तावेज

 अनूपपुर । जिले के बिजुरी थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में बीती शाम 6:45 बजे डोंगरिया कला बस स्टैंड के पास थाना प्रभारी बिजुरी का वाहन खड़ा होकर पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे ।

वाहन चेकिंग के दौरान एक महिला पुलिस इंचार्ज के द्वारा फोर व्हीलर में सफर कर रहे वाहन को रुकवाया गया एवं वाहन के ड्राइवर को महिला पुलिस के पास बुलाया गया ड्राइवर संपूर्ण दस्तावेज ले जा कर दिखाया लेकिन महिला पुलिस के द्वारा दस्तावेज को अपने कब्जे मैं लेते हुए महिला पुलिस के द्वारा बोला गया कि ₹500 क्या रसीद कटवा लो और चले जाओ ड्राइवर के द्वारा पूछा गया कि जब सभी दस्तावेज हमारे पास है तो हम क्यों रसीद कटाएंगे ।

ड्राइवर की साथ व्यक्ति ने थाना प्रभारी को इस बारे में बताया तो थाना प्रभारी ने बोला अगर चेकिंग लगे हैं तो रसीद कटालो थाना प्रभारी जब कहीं दिए थे तब ₹500 देकर रसीद कटाना चाहा लेकिन महिला पुलिस के द्वारा बोला गया की रसीद नहीं मिलेगा और आगे रोड में आपको कोई नहीं पकड़ेगा जाओ तुम लोग जब ड्राइवर के द्वारा पुणे रसीद मांगा गया तो महिला पुलिस ने उसके ड्राइवरी लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन कार्ड रोड में फेंक कर बोला कि चले जाओ यहां से और बोलने लगी की ओवरलोडिंग करके चलाते हो । 

 संपूर्ण दस्तावेज होने के बाद भी रसीद के नाम पर ₹500 लिया गया लेकिन रसीद मांगने पर ड्राइवर का लाइसेंस एवं वाहन का रजिस्ट्रेशन कार्ड रोड में फेंक दिया गया ।

जबकि फोर व्हीलर वाहन में ओवरलोडिंग नहीं था फिर भी जबरदस्ती क्यों बोलोगे तो ओवरलोडिंग है चलिए मान लिया जाता है ओवरलोडिंग है तो क्या ₹500 लेकर रसीद क्यों नहीं दिया गया ।

इस तरह की वाहन चेकिंग का आदेश अनूपपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया जाता है अगर वाहन का सभी दस्तावेज सही है तो उनसे पैसा ले लिया जाता है और रसीद नहीं दिया जाता और रसीद मांगे कोई तो उसे डरा धमका कर भगा दिया जाता है ।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...