Skip to main content

Anuppur News : 23 ग्राम पंचायतों के तत्‍कालीन सरपंच सचिव-फर्म संचालक पर धोखाधड़ी का केस

Anuppur News : 23 ग्राम पंचायतों के तत्‍कालीन सरपंच सचिव-फर्म संचालक पर धोखाधड़ी का केस
Anuppur News : अनूपपुर। लोकायुक्त रीवा कार्यालय में अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला पंजीबद्ध है। इस मामले में मध्य प्रदेश भंडार क्रय एवं सेवा उपार्जन नियम 2015 के अंतर्गत सामग्री तथा माल का क्रय पंचायत द्वारा ना करने तथा नियम का उल्लंघन किया जाकर पंचायत द्वारा फर्म संचालक राजकुमार शुक्ला को 1 करोड़ 20 लाख 46 हजार 256 का भुगतान कर दिया गया। मामले में जिले के जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत 23 ग्राम पंचायतों के तत्कालिक सचिव और सरपंच एवं फर्म संचालक राजकुमार शुक्ला निवासी वार्ड चार कोतमा के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। लोकायुक्त के अनुसार जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायतों के द्वारा और भी भ्रष्टाचार की आशंका है।

लोकायुक्त रीवा कार्यालय में शिकायतकर्ता मनोज सोनी निवासी कोतमा, जिला अनूपपुर द्वारा वर्ष 2016-17, 2017-18 एवं 2018-19 में जनपद पंचायत अनूपपुर द्वारा 17 ग्राम पंचायतों में 19 अलग-अलग स्थानों में पुलिया निर्माण एवं 25 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत 78 नग हैंडपंप उत्खनन एवं स्थापना के लिए प्रति हैंडपंप उत्खनन एवं प्रतिस्थापन में भ्रष्टाचार कर 2 करोड़ 32 लाख 66 हजार 805 रुपये का भ्रष्टाचार कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के संबंध में रीवा लोकायुक्त में शिकायत की गई थी।

रीवा लोकायुक्त ने जांच के दौरान मौखिक साक्ष्य एवं दस्तावेजों का संकलन किया और जनपद पंचायत अनूपपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बाड़ीखार,रेऊला, हरद, खोड़री नंबर एक, पोड़ी, जमुनिहा, बदरा, शिकारपुर, भाद, मुड़धोवा, डोला, जर्दा टोला, डूमरकछार, देवगवां फंड अंतर्गत लगवाए गए हैंडपंप एवं पुलिया निर्माण के लिए किए गए कार्यों में 69 लाख 14 हजार 417 एवं ग्राम पंचायत धुरवासिन ,टांकी, दैखल, फुल कोना, रेऊंदा, पयारी नंबर दो, छिल्पा, पिपरहा ,आमाडांड,पड़ौर ,तितरीपोड़ी में परफारमेंस ग्रांट फंड अंतर्गत लगवाए गए हैंडपंप अंतर्गत लगवाए गए हैंडपंप एवं के निर्माण के किये बड़े कार्यों में कुल 51 लाख 31 हजार रुपये का भुगतान किया गया। इस तरह कुल 1 करोड़ 20 लाख 48256 रुपये का भुगतान नियम विरुद्ध तरीके से फर्म संचालक राजकुमार शुक्ला निवासी अनूपपुर को होना पाया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।