ADG के.पी वेंकटेश्वर राव की पहल पर महिलाओं को सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण एवं सिलाई मशीन किट वितरित किए गए
ADG के.पी वेंकटेश्वर राव की पहल पर महिलाओं को सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण एवं सिलाई मशीन किट वितरित किए गए
पुलिस प्रशासन एवं प्रिज्म जानशन लिमिटेड सतना के तत्वावधान में,कौशल विकास एवं स्वरोजगार योजना अन्तर्गत नि: शुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ दिनांक 17.01.2023 को किया गया था जिसका समापन कार्यक्रम दिनांक 29.03.23 को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रीवा में पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक श्री राजेंद्र शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ, जिसमे कबाड़ी मोहल्ला की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 25 महिलाओं को सिलाई के प्रशिक्षण उपरांत सिलाई मशीन , सिलाई किट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में ए. डी. जी. श्री के.पी. वेंकाटेश्वर राव, डी. आई.जी. श्री मिथिलेश शुक्ला, जिलाधीश श्री मनोज पुष्प, एस. पी. श्री नवनीत भसीन, प्रिज्म सीमेंट सतना के प्रेसिडेंट श्री एम. पी. त्रिपाठी, वाइस प्रेसिडेंट श्री आर. सी. यादव, एजीएम देवेंद्र मिश्रा, संजय सोनी, सीमा गौतम , सुधा तिवारी, डी एस पी उदित मिश्रा, डी एस पी गायत्री तिवारी, निरी. श्री हितेंद्रनाथ शर्मा, निरी. सुनील गुप्ता, निरी. विद्या वारिधि तिवारी, उप नि (अ) एस. एन. द्विवेदी, उप नि. सपना मिश्रा एवं पुलिस के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नशा मुक्त एवं स्वरोजगार युक्त समाज की रचना हेतु एडीजी के.पी वेंकटेश्वर राव जी द्वारा अभिनव पहल करते हुए गरीब वर्ग की महिलाओं को आर्थिक रुक से सशक्त बना कर समाज को विकास के पथ पर अग्रसर करना है।
Comments
Post a Comment