Skip to main content

छात्रावास, आश्रमों के निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने पर बेनीबारी के ठेकेदार को काली सूची में, 3 पर 10 लाख का जुर्माना

छात्रावास, आश्रमों के निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने पर बेनीबारी के ठेकेदार को काली सूची में, 3 पर 10 लाख का जुर्माना
आरईएस कार्यपालन यंत्री को लगाई फटकार, शोकॉज नोटिस जारी करने निर्देश, कलेक्टर ने जनजातीय कार्य विभाग के छात्रावास, आश्रम भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा

अनूपपुर। छात्रावासों के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, अन्यथा लापरवाही मिलने पर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 29 मार्च को कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने जनजातीय कार्य विभाग के छात्रावास, आश्रम भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा जनजातीय कार्य विभाग के तकनीकी अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में जनजातीय कार्य विभाग की प्रभारी सहायक आयुक्त एवं एसडीएम अनूपपुर दीपशिखा भगत, क्षेत्र संयोजक एस.के. बाजपेयी, सहायक यंत्री, उपयंत्री सहित सर्व संबंधित जन उपस्थित रहें। कलेक्टर ने जनजातीय कार्य विभाग के छात्रावास तथा आश्रम के निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान विकासखण्ड जैतहरी, अनूपपुर व कोतमा में संचालित निर्माण कार्यों में समय अवधि समाप्त होने के बाद भी ठेकेदारों के द्वारा कार्य नही करे जाने तथा निर्देशों की अवहेलना व लापरवाही परलक्षित होने पर विकासखण्ड जैतहरी के ठेकेदार को 5 लाख तथा अनूपपुर एवं कोतमा में कार्य कर रहे ठेकेदारों को ढाई-ढाई लाख जुर्माने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जुर्माने के बाद भी कार्य नही किया गया तो संबंधित ठेकेदारों की सुरक्षा निधि जप्त कर काली सूची (ब्लैक लिस्ट) में डालने की कार्यवाही की बात कहीं। बेनीबारी छात्रावास के निरीक्षण के उपरांत ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री को दिए गए निर्देश के बाद भी कार्य नही होने पर कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री पर नाराजगी जताते हुए जम कर फटकार लगाई और कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के करपा एवं बेनीबारी छात्रावास में कार्य कर रहे ठेकेदार संदीप मिश्रा को काली सूची में डालने की कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर ने छात्रावासों के निर्माण कार्यों के गुणवत्ता के साथ ही पेन्टिंग की क्वालिटी उच्च गुणवत्ता के रखने के निर्देश दिए। आदिवासी छात्रावास बेनीबारी, करपा, गौरेला, जरियारी, सकरा, दुधमनिया, मनौरा, पटनाकला, बिजुरी, देवगवां, बम्हनी, पयारी नं. 01, परासी, लतार, करौंदापानी, कोठी, निगवानी, गौरेला आदि के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि छात्रावास आश्रमों में गुणवत्ता सामग्री का क्रय किया जाए। उन्होंने 5 छात्रावासों का निर्माण कार्य 15 अप्रैल तक पूर्ण करने, तथा हॉस्टल, आश्रमों को आदर्श बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास, आश्रमों में स्मार्ट टीव्ही, स्पोर्ट्स सुविधा, पढ़ने एवं रहने की सुविधा के स्थानों को आकर्षक बनाने के संबंध में अधिकारियों को प्रेरित किया।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...