Skip to main content

अधिवक्ता संघ कोतमा 23 से 25 मार्च तक हड़ताल पर थे लेकिन यह हड़ताल अभी तक जारी है

अधिवक्ता संघ कोतमा23 से 25 मार्च तक हड़ताल पर थे लेकिन यह हड़ताल अभी तक जारी है
अनुपपुर/ कोतमा।। जिला अनुपपुर अंतर्गत कोतमा अधिवक्ता संघ दिनांक 23 /03/2023 से 25 मार्च तक हड़ताल पर थे

लेकिन अभी भी यानी की सोमवार 27 मार्च को लगातार जारी है कोतमा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश सोनी द्वारा बताया गया है माननीय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा जिला न्यायालयों में एवं तहसील न्यायालयों मे 25 प्रकरणो चिन्हित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण की जो योजना लागू की गयी थी उसका हर स्तर पर अधिवक्ता संघ एवं मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद द्वारा विरोध दर्ज कराया गया एवं अधिवक्ताओं एवं पदाकरों को आ रही कठिनाईयों से माननीयः उच्च न्यायालय को समय समय पर अवगत कराया जाता रहा है एवं लगातार उक्त योजना को वापिस लिया जाकर पुराने युनिट सिस्टम लागू करने का अनुरोध किया जा रहा है किन्तु माननीय उच्च न्यायालय की ओर से आश्वासन देने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नही की गई है। जिससे करण कोतमा अधिवक्ता संघ / तहसील भी दिनांक 23/03/2023 से 25/03/2023 तक हड़ताल में थे लेकिन अभी तक कोई निराकरण नहीं हुआ है इस लगातार प्रदर्शन जारी है आज 27 मार्च है इस लिए  तहसील न्यायालयों सहित अधिवक्ता ,अधिवक्ता लिपिक समस्त विधिक प्रकोष्ठो, नोटरी, शपथ आयुक्त, स्टाम्प बैंडर, दस्तावेज लेखक, टाईपिस्ट, फोटो काफी दुकान दार अपने- अपने कार्य से विरत रहेगें। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवम् समस्त सदस्य राजेश सोनी अध्यक्ष अधिवक्ता संघ कोतमा मो. हलीम सिद्धकी, राम प्रकाश केवट,नरेंद्र मिश्रा,एसडी पटेल,बृज किशोर पटेल,त्रिवेणी संकर तिवारी,मुकेश तिवारी,राजेंद्र तिवारी,सरोज बिहारी,गंगा धर पटेल,प्रकाश नामदेव,राजेंद्र प्रताप सिंह,उपेंद्र सिंह,जुगुल,किशोर गुप्ता,भूपेंद्र तिवारी,प्रकाश मांझी,शिवेंद्र माझी,इस्तियाक अहमद, मो. अनवर, रविंद्र तिवारी,अनिल शर्मा, मोनिका चतुर्वेदी, सतीश गौतम, शिव चरण केवट,अमृत लाल केवट ,सुदामा केवट , बद्री प्रसाद केवट, ,नारायण केवट, सोहन केवट,सोनसाय केवट ,सोहन लाल केवट ,अरविंद केवट, मसरुद्दीन अंसारी, जशवीर सिंह,मो युनुस, शुशील शर्मा आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

शहडोल संसद के प्रयास से नागपुर ट्रेन के परिचालन हेतु मिली हरी झंडी

शहडोल संसद के प्रयास से नागपुर ट्रेन के परिचालन हेतु मिली हरी झंडी  अनूपपुर। लंबे समय से नागपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की मांग शहडोल संसदीय क्षेत्र की जनता के द्वारा की जा रही थी जिसको लेकर शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के द्वारा देश की संसद में अपनी आवाज बुलंद की गई थी इसके साथ ही रेल मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक नागपुर ट्रेन चलाए जाने की मांग की गई थी सांसद की मांग को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा शहडोल से नागपुर के लिए यात्री ट्रेन चलाने के लिए हरी झंडी दे दी गई है और इसके लिए बकायदे समय सारणी के साथ आदेश जारी किए गए हैं यह ट्रेन 14 अगस्त 2023 को नागपुर से 11:45 पर छूटेगी दूसरे दिन 12:20 पर यह ट्रेन शहडोल पहुंचेगी इस ट्रेन के चालू होने से शहडोल संसदीय क्षेत्र के अलावा कटनी जबलपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को यात्रा करने में सुविधा होगी और इसका लाभ प्राप्त होगा शहडोल संसद के प्रयास से प्रारंभ हो रही ट्रेन को लेकर क्षेत्र की जनता ने उन्हें धन्यवाद ज्ञाप किया। नागपुर ट्रेन चलाई जाने के लिए लगातार शहडोल संसदीय क्षेत्र के जनप्रति...

अनूपपुर की बिटिया का जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयन, माता-पिता बोले बेटी पर है गर्वहमारे जिले की बेटियां भी किसी से कम नहीं। : चैतन्य मिश्रासब जूनियर बालिका वालीबाल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर जिले की दीपिका का हुआ चयन

अनूपपुर की बिटिया का जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयन, माता-पिता बोले बेटी पर है गर्व हमारे जिले की बेटियां भी किसी से कम नहीं। : चैतन्य मिश्रा सब जूनियर बालिका वालीबाल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर जिले की दीपिका का हुआ चयन अनूपपुर / जिले की कुमारी दीपिका दुबे का चयन जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए हुआ है । मध्यप्रदेश एमेच्योर वालीबाल एसोसिएशन द्वारा 44 वी सब जुनियर बालक एव बालिका वालीबाल चैंपियनशिप 2022-23 का आयोजन रामपुर जिला होशंगाबाद मे 17 मई से 19 मई तक आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता मे स्टेट रेफरी अतुल यादव के साथ शहडोल संभाग की तरफ से कु दिपिका दुबे ,प्रतीक्षा सिह, अंकित यादव ,हर्षित कुमार, अर्णव कुमार पटेल एवं शिवम राठौर ने भाग लिया था। अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते कुमारी दीपिका दुबे का चयन मप्र टीम मे किया गया ,चयन की खबर से दीपिका के घर में खुशी का माहौल है। दीपिका के माता पिता का कहना है कि जब दीपिका का जन्म हुआ तो बिटिया के जन्म के कारण रिश्तेदारों ने 2 दिन खाना नहीं खाया था। लेकिन हमने संकल्प लिया कि हम अपनी बच्चिय...