कोरजा माइंस हसदेव_एरिया के ठेका कामगारों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर कहा राजपत्र लागू करो
अनुपपुर।। अनुपपुर जिला अंतर्गत SECL की हसदेव क्षेत्र में कोरजा खदान में अंडर ग्राउंड कार्य करने वाले ठेका कामगारों ने हड़ताल पर ताल ठोक दिया है हसदेव क्षेत्र एक बार फिर ख़बरों में है।
9फरवरी को ठेका कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर चले गए हैं। राजपत्र में के नियमनुसार वेतन नहीं दिए जाने को लेकर कर्मचारी भड़के हुए हैं। उनका कहना है कि नियम होने के बाद भी उन्हें उन्हे किसी भी तरह से कोई भी अधिकार और सुविधा साथ ही हाई पावर कमेटी का पैसा प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं दूसरी तरफ हड़ताल के बाद अभी तक कंपनी प्रबंधन की तरफ से पक्ष नहीं रखा गया है।
मिल रही खबर के अनुसार कंपनी खदान के अंदर काम करने वाले मजदूरों ने काम बंद कर दिया है इस बंद में ड्राइवर यूनियन सहित अन्य ठेका कर्मचारी के संगठन भी सम्मिलित हैं। काम भी बंद कर दिया। बाहर ही मजदूर प्रदर्शन कर रहे हैं।
ठेका कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी में कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं लेकिन हमारी आवाज पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है,जबकि नए नियमों के मुताबिक, सभी ठेका कर्मचारियों को राजपत्र के अनुसार वेतन भुगतान बीटीसी मेडिकल सुविधा 8 घंटे ड्यूटी ईपीएफ का पैसा देने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि उन्हें बोनस मिलना चाहिए, नहीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान कर रहे हैं। अभी तक कंपनी से कोई अफसर हड़ताली कर्मचारियों से मिलने नहीं आए हैं।
Comments
Post a Comment