Skip to main content

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनों ने भरी हुंकार , मांगे नहीं मानी तो बदलेंगे सरकार ----- संध्या शुक्ला।

 अनूपपुर,

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनों ने भरी हुंकार , मांगे नहीं मानी तो बदलेंगे सरकार ----- संध्या शुक्ला।




आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन सीटू जिला अनूपपुर के द्वारा जिला चिकित्सालय अनूपपुर के सामने दो दिवसीय सामूहिक उपवास कर आरंभ आज दिनांक 26 फरवरी से किया गया । उपवास की घोषणा के बाद आम सभा का आयोजन किया गया,।

 आम सभा में वक्ता गणों ने अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि यदि हमारी जायज मांगों को सरकार नहीं सुनती है तो अब आगामी हमारी रणनीति होगी कि हम इस सरकार को ही बदल देंगे , और आने वाले दिनों में जो हमारी बात, हमारी पीड़ा, को सुने जाने एवं समझे हम ऐसी सरकार बनाएंगे । वक्तागणो ने यह भी कहा कि हम अब सिर्फ नेता का ही चुनाव नहीं करेंगे बल्कि अब लड़ाई नीतियों पर आधारित होगी। पूंजीवादी व्यवस्था में हमारे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं अन्य कर्मचारियों को नाना प्रकार के समस्याओं से लादकर हमारी शोषण किया जा रहा है अब हम नीतियों में भी बदलाव करने का संकल्प लेंगे, विकल्प के तौर पर उन्होंने समाजवाद का रास्ता अपनाने के लिए संकेत दिया । उन्होंने समय रहते सरकार को चेताया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का मासिक वेतन ₹26000 देने की तैयारी करें एवं रिटायर होने पर कार्यकर्ता को ₹500000 एवं सहायिकाओं को कम से कम ₹300000 देने की बात करें। अन्यथा हम अपना सरकार बनाएंगे ,जो हमारी हितों की बात करेगी। सभा में सुनीता मिश्रा के द्वारा क्रांतिकारी गीत गाकर सभी बहनों का मन मोह लिया ।

 आम सभा को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन के अध्यक्ष कामरेड अफसाना बेगम महासचिव कामरेड संध्या शुक्ला कोषाध्यक्ष कामरेड सुनीता विश्वकर्मा एवं अजमते फिरदोस ,पुष्पा चौरसिया, सरिता रजक पुष्पराजगढ़ परियोजना सचिव, सीमा गोयल कोषाध्यक्ष पुष्पराजगढ़ ,गीता नापित, सुनीता सिंह परिहार, ममता मिश्रा, चंद्र कली राठौर, आशा राठौर, उर्मिला पटेल, गोमती परस्ते ,संगीता धुर्वे ,सुनीता जोगी, प्रभात द्विवेदी, सरिता दुबे ,उत्तरा साहू ,मंजू भारती, प्रभा पटेल, जानवी पटेल , सहित सीटू के जिला अध्यक्ष कामरेड रामू यादव महासचिव कामरेड इंद्र पति सिंह एवं सीटू के कार्यवाहक अध्यक्ष कामरेड जुगुल किशोर राठौर वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार विश्वकर्मा सभा को संबोधित किया । दिनांक 27 फरवरी को 26 सूत्री मांगो का रैली निकालकर ज्ञापन एसडीएम अनूपपुर को सौंपेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला

10 साल की मासूम का गैंग रेप, मूक-बधिर को सड़क से उठा ले गए थे दरिंदे Minor Gang Rape MP: एमपी के अशोकनगर जिले में 10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला, कुशवाह समाज ने आरोपियों का समाज से किया बहिष्कार, दिल दहला देने वाले इस मामले में दिव्यांगों ने कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम का ज्ञापन, फांसी की मांग पर अड़े Minor Gang Rape MP: दो दिन पहले 10 वर्षीय नाबालिग मूक-बधिर से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुशवाह समाज ने बड़ा निर्णय लिया है। तीनों आरोपी कुशवाह समाज के हैं, जिन्हें समाज ने बहिष्कृत कर दिया है। आरोपियों को कठोर सजा देते हुए समाज ने इन आरोपियों और उनके परिवारों से हर तरह का रिश्ता और संपर्क खत्म कर दिया है। कुशवाह समाज का ये निर्णय जिलेभर में चर्चा बना हुआ है। यहां पढ़ें खौफनाक हादसे का पूरा सच मामला 26 सितंबर की शाम को नईसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर पड़ोसी गांव किरोंदा के भगवत पुत्र परमानंद कुशवाह, अजय उर्फ संजू पुत्र दमोदर कुशवाह और जगदीश उर्फ चऊआ पुत्र मुन्नालाल कुशवाह ने 10 वर्ष की नाबालिग को रास...