Skip to main content

घूंघट की आड़ में हो गया खेल,बहू का घूंघट उठाते ही पैरों तले खिसकी जमीन, दूल्हे ने कहा- कर लूंगा आत्महत्या

 


घूंघट की आड़ में हो गया खेल,बहू का घूंघट उठाते ही पैरों तले खिसकी जमीन, दूल्हे ने कहा- कर लूंगा आत्महत्या 


संभल।उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुई एक शादी में धोखाधड़ी का अनोखा मामला प्रकाश में आया है।आरोप है कि लड़की परिजनों ने अपनी छोटी बेटी की जगह बड़ी बेटी की शादी कर दी।ससुराल में मुंह दिखाई की रस्म के दौरान दुल्हन का घूंघट उठाया गया तो लड़के के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।गुस्साए परिजनों ने दुल्हन को फौरन वापस मायके भेज दिया।अब दूल्हा न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है।


मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के कटौली गांव का है।यहां रहने वाले डालचंद की कैलादेवी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की से 26 जनवरी को शादी हुई थी।रीति रिवाज के चलते दुल्हन का सिर घूंघट से ढंका हुआ था।पारंपरिक रस्मो-रिवाज के साथ दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए और सात जन्मों तक साथ रहने की कस्में खाईं।

इसके बाद दुल्हन की विदाई करवा कर दूल्हा अपने गांव कटौली ले आया।शादी वाले घर में नई बहू के आने के बाद मुंह दिखाई की रस्म शुरू हुई।दूल्हे पक्ष की महिलाओं ने इस दौरान बहू के सिर से घूंघट उठाया तो घर में मौजूद लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दूल्हे पक्ष ने पाया कि घूंघट की आड़ में दुल्हन की बड़ी बहन से उनके बेटे की शादी करवा दी गई। देखते ही देखते पूरे गांव में यह बात फैल गई और दूल्हा पक्ष ने दुल्हन को वापस मायके भेज दिया।दोनों पक्षों के बीच विवाद और पंचायतों का दौर शुरू हो गया।


रिश्तेदारों की मौजूदगी में हुई इस पंचायत में लड़की पक्ष यह कहता हुआ नजर आया कि हमसे दहेज मांगा जा रहा है। वहीं

लड़का पक्ष कह रहा था कि उनके साथ घूंघट की आड़ में लड़की पक्ष ने धोखा किया है।लड़की पक्ष ने अपनी छोटी बेटी दिखाकर अपनी बड़ी बेटी ब्याह दी, दिमागी तौर पर कमजोर है।


26 जनवरी से अभी तक इस मामले में उन्हीं के समाज के लोगों के बीच पंचायतें होती रहीं, मगर अभी तक इस समस्या का कोई हल नहीं निकला।अब दूल्हा डालचंद कह रहा है, अगर मेरे साथ इंसाफ नहीं हुआ तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। फिलहाल लड़के पक्ष ने अब पुलिस में इस मामले की तहरीर दी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।


दूल्हे डालचंद ने बताया कि 26 जनवरी को मेरी शादी हुई थी। मुझे दिखाई गई लड़़की कोई और थी,जबकि शादी किसी दूसरी से करवा दी।जिस लड़़की से मेरी शादी करवाई, उसमें दिमागी कमी है,मेरे साथ धोखा हुआ है। मैं उसे अपने पास नहीं रखूंगा।मैं जहर खाकर या फांसी लगाकर मर जाऊंगा।


दूल्हे का पिता ने ने कहा कि जब शादी हुई तो रात के 3 बज रहे थे।लड़की के सिर पर घूंघट पड़ा हुआ था।रीति-रिवाज के हिसाब से दुल्हन घूंघट में ही बैठती है।शादी के बाद दुल्हन को विदा करवाकर घर लाया गया।घर आकर मुंह दिखाई की रस्म हुई तो दूसरी लड़की निकली।जिसे तुरंत ही वापस भेज दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।