Skip to main content

विकास यात्रा को लेकर नगर पालिका पसान कार्यालय में हुआ विचार मंथन

 विकास यात्रा को लेकर नगर पालिका पसान कार्यालय में हुआ विचार मंथन



तैयारियों को लेकर एसडीएम एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने बनाई रणनीति



 अनूपपुर ।मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ की जा रही विकास यात्रा को लेकर 4 फरवरी 2023 को नगर पालिका परिषद पसान कार्यालय में अनूपपुर एसडीएम कमलेश पुरी, नायब तहसीलदार भागीरथी लहरे ,तहसीलदार भावना डेहरिया नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह मुख्य नगरपालिका अधिकारी शशांक आर्मो, उपाध्यक्ष अजय यादव अंतोदय समिति के अध्यक्ष अजय द्विवेदी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह भाजपा मंडल महामंत्री धीरेंद्र सिंह मिंटू, रोशन प्रजापति पार्षद विकास जायसवाल ,शकुन पनिका, दीपक यादव, चैनू, भाजपा नेता लाल बहादुर जायसवाल, मनोज सिंह , रूपेश सिंह ,अजय यादव ,पत्रकार सुरेश शर्मा संतोष चौरसिया ,दिवाकर विश्वकर्मा ,हिमांशु पासी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी बैठक में उपस्थित रहे बैठक को संबोधित करते हुए अनूपपुर एसडीएम कमलेश पुरी ने कहा कि शासन की तरफ से विकास यात्रा को लेकर तैयारी की गई है विकास यात्रा 8 फरवरी 2023 को नगर पालिका पसान क्षेत्र में पहुंचेगी और 9 फरवरी 2023 को यह यात्रा यहां से प्रस्थान करेगी एसडीएम श्री पुरी ने प्रशासनिक कर्मचारियों को यात्रा को लेकर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस यात्रा में शासन का लाभ प्राप्त करने वाले ऐसे सभी हितग्राहियों को एकत्र करना है और उनसे संवाद करना है जिसके लिए प्रत्येक वार्ड पर हितग्राहियों की सूची तैयार करने के साथ उन्हें कार्यक्रम में शामिल कराने हेतु दिशा निर्देश दिए गए ।नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने कहा कि यह यात्रा सरकार की उपलब्धियों को लेकर तय की गई है इस यात्रा का भव्य स्वागत नगर पालिका पसान क्षेत्र में किया जाएगा नगर पालिका के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी इस यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। प्रत्येक वार्ड पर जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी जिससे कि सभी हितग्राहियों को इस कार्यक्रम में शामिल किया जा सके ।नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने यात्रा को सफल बनाने के लिए नगरपालिका के सभी कर्मचारियों भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों तथा क्षेत्र की आम जनमानस से अपील की है कि सभी लोग इस यात्रा में शामिल हो और सरकार के द्वारा पहुंचाए गए लाभ की जानकारी जन जन तक पहुंचाएं ।श्री सिंह ने कहा कार्यक्रम को लेकर तैयारी कर ली गई है वार्ड पार्षद से लेकर नगरपालिका के कर्मचारियों को प्रत्येक वार्ड में अवलोकन करने की जिम्मेदारी प्रदान की गई है पूर्ण रूप से विकास यात्रा सफल हो सके इसकी चिंता की जा रही है विकास यात्रा के दौरान हितग्राही सम्मेलन भी सुनिश्चित किया गया है ।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।