Skip to main content

Anuppur कोतवाली टीम के द्वारा आरोपी के कब्जे से पांच दुपहिया वाहन कीमत 2,50,000/- रुपए किया गया जप्त



अनूपपुर पुलिस की बड़ी सफलता

दुपहिया वाहन चोरी केअंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

Anuppur कोतवाली टीम के द्वारा आरोपी के कब्जे से पांच दुपहिया वाहन कीमत 2,50,000/- रुपए किया गया जप्त


Anuppur चोरी की बढ़ती घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री जितेंद्र सिंह पवार के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को संपत्ति संबंधी अपराधियों चोरी के पूर्व अपराधियों जेल से रिहा होने वाले अपराधियों की नियमित चेकिंग करने हेतु निर्देशित जारी किए गए थे। इसी अनुक्रम में थाना प्रभारी कोतवाली अनुपपुर को मुखबिर से वाहन चोरी के एक संदेही के बारे में सूचना प्राप्त हुई। संदेह के आधार पर थाना प्रभारी कोतवाली के द्वारा इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अभिषेक राजन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी अनूपपुर सुश्री कीर्ति बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमर वर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा पूछताछ की गई तो पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि विगत माह सितंबर से जनवरी के मध्य थाना कोतवाली से चोरी हुए पांच दुपहिया वाहन आरोपी तोमेश्वर पिता घनश्याम राठौर उम्र 25 वर्ष निवासी फाटक टोला लालपुर थाना गोरेला छत्तीसगढ़ के द्वारा चोरी किया जाना स्वीकार किया गया । थाना कोतवाली के विशेष टीम के द्वारा पांचों वाहन स्प्लेंडर प्लस, एचएफ डीलक्स, एवं पैशन प्रो वाहन जप्त किए गए हैं। जिसकी कुल कीमत ₹2,50,000 है। प्रारंभिक पूछताछ मैं यह सामने आया है कि आरोपी तोमेश्वर पिता घनश्याम राठौर उम्र 25 वर्ष निवासी फाटक टोला लालपुर थाना गोरेला छत्तीसगढ़ का निवासी है, जो अनूपपुर सब्जी बेचने आता था और आरोपी के द्वारा डुप्लीकेट चाबी के माध्यम से वाहनों की चोरी की गई है। आरोपी 

के पास से पांचो वाहन कोतवाली अनूपपुर की टीम द्वारा जप्त किया गया है। अनूपपुर पुलिस की यह बहुत बड़ी कार्यवाही है। जिले की अन्य थानों के भी चोरी के वाहन बरामद होने की संभावना है।

उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री जीतेंद्र सिंह पवार के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अभिषेक राजन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी अनूपपुर सुश्री कीर्ति बघेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमर वर्मा, सउनि. नागेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, महिपाल नामदेव, प्रधान आरक्षक महेंद्र राठौर, रामखेलावन यादव, राजेश कंवर, शेख रशीद, आरक्षक प्रकाश तिवारी एवं साइबर सेल के आरक्षक राजेंद्र अहिरवार, पंकज मिश्रा एवं राजेंद्र केवट का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।