Skip to main content

27 फरवरी को निकली महारैली, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवम मध्यान भोजन कर्मी ने शौपा अनुपपुर SDM को ज्ञापन

 27 फरवरी को निकली महारैली, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवम मध्यान भोजन कर्मी ने शौपा अनुपपुर SDM को ज्ञापन 




आंगनबाड़ी कर्मियों का प्रदेश व्यापी भूख हड़ताल एवम एक दिवसीय केंद्र बंद हड़ताल


मानदेय से अनुचित ढंग से काटी गई राशि का एरियर सहित वापस किए जाने, सेवा निवृत्ति पर घोषित एक मुश्त राशि का घोषित दिनांक से लागू करने, महंगाई के अनुरूप मानदेय में वृद्धि करने सहित मांगो का निराकरण हेतु 26 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया



अनूपपुर इंदिरा चौराहे के पास हास्पिटल के सामने दिनांक 26 फरवरी से 27 फरवरी 2023 तक भूख हड़ताल पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एकता युनियन सीटू आह्वान पर ताला बन्द हड़ताल सफल रही सीटू से सम्बंधित सभी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं ने हड़ताल में हिस्सैदारी की और वर्तमान प्रदेश एवं कैन्द्र की बीजेपी सरकारों की कड़ी आलोचना की क्योंकि इन दौनों सरकारों ने 2018 में खूब पोपो गण्डा किया था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को 1500/- तथा सहायिकाओं को 750/- की बढोत्तरी मानदेय में की परन्तु पिछले एक साल से भी ज्यादा हो गये हैं इन्हें बढी हुई राशि का भुगतान शिवराज सरकार ने आज तक नहीं किया है! इतना ही नहीं इन्होंने ये भी घोषणा की थी कि सेवा निवृत्ति के साथ 100000/- और 75000/- राशि भुगतान किया जायेगा उस भुगतान को भी नहीं ये झूठी शिवराज सरकार करने को तैय्यार नहीं है नियम अनुसार प्रत्येक वर्ष की होने वाली मानदेय बढ़ाया नहीं गया जबकि मजेदार बात तो यह है कि इन कार्यकर्ताओं को मोबाइल से पोषण टैकर एप में काम करने के 200/- एक माह जो दिये जा रहे थे वो भी घटाकर 166/- प्रति माह अब कर दिया है और इनसे आई सी डी एस कार्य के अतिरिक्त दूसरे विभागों के कार्यो को भी बिना कुछ दिये दबाव पुर्ण तरीके से कराने को नौकरी से निकालने, मानदेय काटने की धमकीयां देते रहते हैं, आज 27 फरवरी को 26 सुत्रीय मांग पत्र एस डी एम अनूपपुर के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत कर अविलंब कार्यवाही हेतु प्रेषित किया है मांग पूरा नहीं किया गया तो शिवराज सरकार हमारे प्रकोप को झेलने के लिए तैय्यार हो जाये, इस प्रकोप के असर से गद्दारी करने का हश्र होगा कि गद्दी से बेदखल होने को शिवराज सरकार तैयार रहे इस मोके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता युनियन सीटू के प्रतिनिधियों ने संम्बोधित किया क्रमशः अफसाना बेगम संध्या शुक्ला आशा राठौर , के साथ दर्जनों आंगनबाड़ी ने अपने विचार रखी सीटू जिला अध्यक्ष कामरेड रामू यादव जिला महासचिव कामरेड इंद्रपती सिंह ने आगामी 5 अप्रैल 2023 को दिल्ली में धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की !

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...