Skip to main content

काशी में मकर संक्रांति पर घाटों पर उमड़ा जनसैलाब,श्रद्धालु लगा रहे गंगा में आस्था की डुबकी,कर रहे हैं दान पुण्य

 काशी में मकर संक्रांति पर घाटों पर उमड़ा जनसैलाब,श्रद्धालु लगा रहे गंगा में आस्था की डुबकी,कर रहे हैं दान पुण्य 





वाराणसी। सूर्य के उत्तरायण होने के बाद उदया तिथि में रविवार को मकर संक्रांति का पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है। आध्यात्मिक नगरी काशी में स्नान के लिए गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है।राजघाट से लेकर सामनेघाट तक श्रद्धालु गंगा की अविरल धारा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। दशाश्वमेध, पंचगंगा और अस्सी घाट पर श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ है।


गंगा स्नान के लिए रविवार तड़के चार बजे से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब घाटों पर पहुंचने लगा और गंगा स्नान का क्रम शुरू हो गया। इसके बाद श्रद्धालु घाटों पर मौजूद पंडों, पुरोहितों और गरीबों को अन्न, द्रव्य का दान कर रहे हैं।स्नान पूरे दिन चलेगा। सूर्यास्त तक आस्थावान गंगा में स्नान करेंगे। बता दें कि सूर्य के उत्तरायण होने के साथ ही खरमास खत्म हो गया और सभी शुभ कार्य शुरू हो गए।मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी, उड़द की दाल के दान का खास महत्व है। 


मकर संक्रांति को लेकर पुलिस प्रशासन घाटों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है।घाटों की सीढ़ियों पर बैरिकेडिंग की गई है।एनडीआरएफ और जलपुलिस भी घाटों पर मौजूद है। स्नान करने वालो को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बोर्ड लगाए गए हैं।लाउड स्पीकर से भी सेचत किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गोदौलिया से मैदागीन तक वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।