नारेबाजी के माध्यम से ड्राइवरों ने एक जुट होकर शासन और एसईसीएल प्रबंधन तक अपनी बात पहुंचाई डोला राजनगर
अनुपपुर - एसईसीएल ओपन कास्ट माइंस अंतर्गत ठेका प्रणाली में लगने वाली गाड़ियों में ड्राइवरों का वेतन स्किल्ड वेजेस पर तय किया गया है प्रतिदिन 8 घंटे की ड्यूटी के आधार पर हाई पावर कमेटी का पैसा जो सरकार ने तय किया है महीने के 26 दिन ड्यूटी है लेकिन ठेकेदार ड्राइवरों को कितना दे रहें है कितने घंटे काम करवा रहे है कितने दिन की ड्यूटी ले रहे है क्या आपको पता है की आज वर्तमान की स्थिति में महीने में 30 दिन का काम लिया जा रहा है 12 घंटे तक ड्यूटी करवाई जा रही है वेतन भी वेजेस के आधार पर नहीं दिया जा है कुछ ड्राइवरों को महीने का 6 हजार तो किसी को 10 हजार इस तरह वेतन भुगतान किया जा रहा है आखिर ऐसा क्यों?
समस्त ड्राइवरों ने एकजुट होकर नए वर्ष के दिन एकता का परिचय देते हुए अपनी बात पहुंचाने के लिए नारेबाजी कर सरकार और प्रबंधक तक बात पहुंचाया जिसमें ढोला राजनगर में माइंस की शुरुआत फिर से हुई नारेबाजी की माध्यम से ड्राइवर भाइयों ने अपनी अपनी बात रखी की सबसे पहले स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता मिलनी चाहिए ।


Comments
Post a Comment