Skip to main content

खिलाड़ियों की मेहनत एक दिन रंग लाएगी और अनूपपुर जिले का नाम खेल में भी रोशन होगा - अभिषेक राजान

 


अनूपपुर ।मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक रवि कुमार गुप्ता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक टीटी नगर स्टेडियम भोपाल एवं संयुक्त संचालक डॉक्टर विनोद प्रधान संयुक्त संचालक बालू यादव के दिशा निर्देश मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी अभिषेक राजन जी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 7 दिसम्बर 2022 को उत्कृष्ट खेल मैदान अनूपपुर में फुटबॉल एवं एथलेटिक्स की प्रतियोगिता एवं कबड्डी वालीवाल खो खो कुश्ती खेल प्रतियोगिता जिला खेल परिसर माइकल क्लब में संपन्न हुई इस समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी अभिषेक राजन जी रहे हैं एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता चैतन्य मिश्रा जिला एम्च्चोर वालीबॉल संघ के अध्यक्ष रहे हैं मुख्य अतिथि महोदय राजन ने कहा की हमारे अनूपपुर जिले की यह खेल प्रतिभाएं मुख्यमंत्री कप के माध्यम से जिला से संभाग संभाग से राज्य मैं अपना परचम लहराएंगे एवं वहां अच्छा परफॉर्मेंस रहा तो वही हमारे खेल विभाग में कई अकेडमी संचालित हैं वही आपकी भर्ती हो जाएगी और हम अपने को वहां से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने में कामयाब होंगे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चैतन्य मिश्रा जी ने कहा कि हमारे यहां की सभी खिलाड़ी मेहनत करके आगे बढ़े निश्चित ही उनको सफलता मिलेगी सभी खेलों में प्रथम द्वितीय तृतीय आए खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर एवं सभी निर्णय को को ट्राफी देकर मुख्य अतिथि महोदय एवं अध्यक्ष महोदय के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन निर्णय को की भूमिका रही है उनमें से शिवमणि शुक्ला महेंद्र बघेल सलीम सिद्दीकी लल्लू लाल मिश्रा शिव कांत तिवारी सोमनाथ प्रचेता जितेंद्र पनिका अतुल यादव हरिशंकर यादव काशी जी दिनेश निषाद संतोष सोनी ईश्वर सिंह सुल्तान सिंह किशोर कुमार साकेत उपेंद्र मिश्रा राजेंद्र त्रिपाठी एवं जिला वालीवाल कोच रामचंद्र यादव अजय मंडलोई सहायक ग्रेड 3 दिनेश कुमार सिंह चंदेल विकासखंड समन्वयक एवं खेलन प्रसाद कोल विकासखंड समन्वयक एवं मिथिलेश सिंह नेताम विकासखंड समन्वयक लखन सिंह पूरन सिंह इत्यादि लोगों का पूर्ण सहयोग रहा है कार्यक्रम का सफल मंच संचालन दिनेश कुमार सिंह चंदेल विकासखंड समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग जैतहरी एवं राष्ट्रीय ट्रेनर स्टेट रेफरी द्वारा किया गया





Comments

Popular posts from this blog

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

शहडोल संसद के प्रयास से नागपुर ट्रेन के परिचालन हेतु मिली हरी झंडी

शहडोल संसद के प्रयास से नागपुर ट्रेन के परिचालन हेतु मिली हरी झंडी  अनूपपुर। लंबे समय से नागपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की मांग शहडोल संसदीय क्षेत्र की जनता के द्वारा की जा रही थी जिसको लेकर शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के द्वारा देश की संसद में अपनी आवाज बुलंद की गई थी इसके साथ ही रेल मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक नागपुर ट्रेन चलाए जाने की मांग की गई थी सांसद की मांग को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा शहडोल से नागपुर के लिए यात्री ट्रेन चलाने के लिए हरी झंडी दे दी गई है और इसके लिए बकायदे समय सारणी के साथ आदेश जारी किए गए हैं यह ट्रेन 14 अगस्त 2023 को नागपुर से 11:45 पर छूटेगी दूसरे दिन 12:20 पर यह ट्रेन शहडोल पहुंचेगी इस ट्रेन के चालू होने से शहडोल संसदीय क्षेत्र के अलावा कटनी जबलपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को यात्रा करने में सुविधा होगी और इसका लाभ प्राप्त होगा शहडोल संसद के प्रयास से प्रारंभ हो रही ट्रेन को लेकर क्षेत्र की जनता ने उन्हें धन्यवाद ज्ञाप किया। नागपुर ट्रेन चलाई जाने के लिए लगातार शहडोल संसदीय क्षेत्र के जनप्रति...

अनूपपुर की बिटिया का जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयन, माता-पिता बोले बेटी पर है गर्वहमारे जिले की बेटियां भी किसी से कम नहीं। : चैतन्य मिश्रासब जूनियर बालिका वालीबाल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर जिले की दीपिका का हुआ चयन

अनूपपुर की बिटिया का जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयन, माता-पिता बोले बेटी पर है गर्व हमारे जिले की बेटियां भी किसी से कम नहीं। : चैतन्य मिश्रा सब जूनियर बालिका वालीबाल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर जिले की दीपिका का हुआ चयन अनूपपुर / जिले की कुमारी दीपिका दुबे का चयन जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए हुआ है । मध्यप्रदेश एमेच्योर वालीबाल एसोसिएशन द्वारा 44 वी सब जुनियर बालक एव बालिका वालीबाल चैंपियनशिप 2022-23 का आयोजन रामपुर जिला होशंगाबाद मे 17 मई से 19 मई तक आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता मे स्टेट रेफरी अतुल यादव के साथ शहडोल संभाग की तरफ से कु दिपिका दुबे ,प्रतीक्षा सिह, अंकित यादव ,हर्षित कुमार, अर्णव कुमार पटेल एवं शिवम राठौर ने भाग लिया था। अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते कुमारी दीपिका दुबे का चयन मप्र टीम मे किया गया ,चयन की खबर से दीपिका के घर में खुशी का माहौल है। दीपिका के माता पिता का कहना है कि जब दीपिका का जन्म हुआ तो बिटिया के जन्म के कारण रिश्तेदारों ने 2 दिन खाना नहीं खाया था। लेकिन हमने संकल्प लिया कि हम अपनी बच्चिय...