Skip to main content

जांच करने गए पुलिस कर दी पिटाई, मामला दर्ज चारों आरोपी फरार थाना भालूमाड़ा ANUPPUR

 जांच करने गए पुलिस कर दी पिटाई, मामला दर्ज चारों आरोपी फरार



अनूपपुर/भालूमाड़ा



अनूपपुर जिले के कोयलांचल नगरी थाना भालूमाडा में जबसे नवागत थाना प्रभारी अजय पवार ने अपना पदभार ग्रहण किया है तब से अपराध और अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि उन्होंने सारे अपराधों पर अंकुश लगाने का भरसक प्रयास किया है और वह बहुत हद तक सफल भी हैं लेकिन कुछ न कुछ घटनाएं घटित हो रही हैं जिसे इत्तेफाक कहें या कुछ और वह समझ से परे है ऐसा ही एक घटना सामने आया है जिसमें भालूमाडा के पुलिस राम हर्ष पटेल एक मामले की जांच करने के लिए दार सागर गए हुए थे तभी वहां पर 4 लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी।


वहीं कुछ लोगों ने इस घटना को अपने अपने तरीके से कोई रेत माफिया कोई कुछ कहते हुए भालूमाडॉ पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए लेकिन किसी ने सच्चाई को जानने का प्रयास नहीं किया या यूं कहें कि कुछ लोग जानबूझकर भालूमाडा पुलिस को बदनाम करने की ठान चुके हैं जो कतई उचित नहीं है।


  जानकारी के अनुसार राम हर्ष पटेल एएसआई थाना भालूमाडा एक मामले की जांच करने के लिए दार सागर बगडुमरा गए हुए थे जिसमें की पीड़ित को एक्सरे कराने के लिए बताने के लिए गए थे और जब वे रात 8 बजे वहां से वापस आ रहे थे तभी दार सागर के पास दो-तीन लोग खड़े थे जिसमें भोला सिंह शामिल था पटेल जी ने बताया वहां पर मैं गाड़ी रोक कर बाथरूम करने जा रहा था अपना मोबाइल फोन सीट के ऊपर रखा तभी भोला सिंह मोबाइल लेकर भागने लगा और जब मैं बोला कि मेरा मोबाइल लेकर क्यों भाग रहे हो इतने मैं वहां पर मौजूद दो तीन लड़के और थे दार सागर के भोला के अलावा धर्म सिंह युवराज गिरिराज उर्फ पप्पू जो क्रिकेट खेल कर कहीं से आ रहे थे और बल्ला रखे हुए थे जब मैंने कहा कि मोबाइल लेकर क्यों भाग रहा है तो उसमें से युवराज ने बल्ला से मेरे सिर पर एक बल्ला मार दिया और मैं वहीं पर गिर पड़ा और मैं नहीं जान पाया कि उसने क्यों मुझे मारा और मेरा मोबाइल लेकर भाग गए बड़ा वाला फोन ले गए तब तक भोला भी लौट कर आ गया और सभी लोगों ने मिलकर मुझे लात घुसा और बैट से मारा जिससे मेरे सिर पर चोट आई है और फिर जब मैं सोर मचाया तो यह लोग दो मोटरसाइकिल से वहां से फरार हो गए जिस पर पुलिस ने धारा 382 294 506 बी का अपराध कायम कर चारों आरोपियों की तलाश कर रही है और चारों आरोपी समाचार लिखे जाने तक फरार बताए जा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला

10 साल की मासूम का गैंग रेप, मूक-बधिर को सड़क से उठा ले गए थे दरिंदे Minor Gang Rape MP: एमपी के अशोकनगर जिले में 10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला, कुशवाह समाज ने आरोपियों का समाज से किया बहिष्कार, दिल दहला देने वाले इस मामले में दिव्यांगों ने कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम का ज्ञापन, फांसी की मांग पर अड़े Minor Gang Rape MP: दो दिन पहले 10 वर्षीय नाबालिग मूक-बधिर से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुशवाह समाज ने बड़ा निर्णय लिया है। तीनों आरोपी कुशवाह समाज के हैं, जिन्हें समाज ने बहिष्कृत कर दिया है। आरोपियों को कठोर सजा देते हुए समाज ने इन आरोपियों और उनके परिवारों से हर तरह का रिश्ता और संपर्क खत्म कर दिया है। कुशवाह समाज का ये निर्णय जिलेभर में चर्चा बना हुआ है। यहां पढ़ें खौफनाक हादसे का पूरा सच मामला 26 सितंबर की शाम को नईसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर पड़ोसी गांव किरोंदा के भगवत पुत्र परमानंद कुशवाह, अजय उर्फ संजू पुत्र दमोदर कुशवाह और जगदीश उर्फ चऊआ पुत्र मुन्नालाल कुशवाह ने 10 वर्ष की नाबालिग को रास...