Skip to main content

सोरेन सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, झामुमो ने कहा फ्लॉप शो

 



रांची।भाजपा झारखंड इकाई ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के खिलाफ सोमवार को राजधानी रांची से अपनी राज्यव्यापी आक्रोश रैली की शुरुआत की।बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता राजधानी के मोहराबादी मैदान में जुटे। इसके बाद ने हेमंत हटाओ,झारखंड बचाओ का नारा लगाते हुए जिला कलेक्ट्रेट की ओर मार्च किया। 


 


आंदोलन का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने किया।दीपक प्रकाश के साथ रांची के सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू, हटिया से विधायक नवीन जायसवाल और रांची के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय भी शामिल थे।पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन- झामुमो, कांग्रेस और राजद अली बाबा चालीस चोर‌ की एक टीम है। सोरेन के शासन में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। बालू, पत्थर, कोयला और लोहे सहित अन्य खदानों और खनिजों की लूट हो रही है।


दीपक प्रकाश ने कहा कि मौजूदा सरकार महिला, आदिवासी और दलित विरोधी है। पिछले 34 महीनों में राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध कई गुना बढ़ गया है। बेरोजगारी अपने चरम पर है। सोमवार से शुरू हुई भाजपा की आक्रोश रैली 25 नवंबर तक चलेगी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सरकार की भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 25 नवंबर तक प्रदेश के सभी 24 जिलों के मुख्यालयों पर इस तरह का प्रदर्शन किया जाएगा।


आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध खनन मामले की जांच के संबंध में 17 नवंबर को साढ़े नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। झारखंड मुक्ति मोर्चा की महासचिव और पार्टी प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा की रैली को फ्लॉप शो करार दिया। उन्होंने कहा कि रैली को जनता का समर्थन नहीं मिला। रैली मोराबादी मैदान से शुरू हुई,लेकिन जब यह जिला कलेक्ट्रेट पहुंची, तो भीड़ आधे से भी कम हो गई। यह भाजपा की हताशा रैली थी। 


झारखंड कांग्रेस ने भाजपा की आक्रोश रैली को नाटक करार दिया। कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा झारखंड में अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है। अपनी उपस्थिति दिखाने के लिए वे सड़क पर नाटक कर रहे हैं। झारखंड में भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।