Skip to main content

पिता को पछतावा:आयुषी को मुखाग्नि देते समय टूटा पिता, काश फिर जिंदा हो जाए आयुषी

 



मथुरा।नितेश यादव को अपनी बेटी आयुषी यादव की हत्या के बाद बड़ा पछतावा है।आयुषी के शव के पोस्टमार्टम के बाद राया पुलिस शव को अपने कब्जे में ले गई और शव का अंतिम संस्कार यमुनापार लक्ष्मीनगर में किया गया।हत्यारोपी पिता नितेश यादव ने अंतिम संस्कार किया।इस दौरान पिता की आंखों से आंसुओं की धारा बह रही थी।जुबान पर लड़खड़ाते हुए शब्द कह कर रहे थे कि जिस बेटी को इतने लाड प्यार से पाला उस बेटी की हत्या करने बाद उसे बहुत गहरा आघात लगा है। 


आपको बता दें कि नितेश यादव ने अपनी बेटी आयुषी के लव मैरिज से नाराज़ होकर गुस्से में लाइसेंसी रिवॉल्वर से दो गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी थी।इसमें आयुषी की मां ब्रजवाला भी शामिल रही।इसके बाद दोनों ने आयुषी के शव को लाल रंग के ट्रॉली बैग में पैक करके अपनी कार से 18 नवंबर तड़के तीन बजे आगरा-दिल्ली हाईवे से वृंदावन होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचे।कृषि अनुसंधान केंद्र के पास झाड़ियों में सुबह 6.50 पर ट्रॉली बैग को फेंकने के बाद एक्सप्रेसवे होकर वापस दिल्ली लौट गए।  


हत्यारोपी पिता नितेश ने बताया कि पूरे एक साल बेटी को समझाता रहा समाज में मेरी इज्जत मत उछालो,लेकिन बेटी अपनी जिद पर अड़ी रही।बेटी जवाब देती थी कि अब मैं बालिग हो गई हूं, खुद फैसला ले सकती हूं।पिता ने आगे बताया कि आखिरकार गुस्से में आकर जिन हाथों से बेटी का हाथ पीला करना था उन्हीं हाथों से बेटी की जान ले ली। आयुषी के शव को बांहों में लेकर कई घंटे तक पिता आंसू बहाता रहा।

 


मां बाप ने आयुषी को बड़े लाड प्यार से पाला।आयुषी को इतना प्यार मिला कि वो उम्र के एक पड़ाव पर जाकर किसी और के प्यार के बंधन में बंध गई।इस बंधन को परिजनों ने नहीं स्वीकारा।मॉर्डन कल्चर को अपना कर बीसीए की पढ़ाई करने वाली आयुषी ने मंदिर में शादी कर ली थी।मां ने बहुत समझाया, लेकिन आयुषी नहीं मानी।


 

हत्यारोपी पिता नितेश आंसू बहाते हुए कहता रहा कि एक बार आयुषी फिर जिंदा होकर उसे पापा-पापा बोले।लगभग 11 घंटे बिताने के बाद नितेश ने ट्रॉली बैग में शव को पैक किया। अपने किए पर पश्चाताप कर रहे नितेश ने कई जगह कार रोकी और वह यह तय नहीं कर पाया कि किस स्थान पर शव को फेंका जाए।दिल्ली से वृंदावन हाईवे तक नितेश सोचता रहा कि शव को कहां फेंके।नितेश को यमुना एक्सप्रेसवे का किनारा समझ में आया और बेटी के शव को फेंक दिया।पूरे रास्ते मां की ममता आंसुओं में बहती रही।


आयुषी का अंतिम संस्कार यमुनापार लक्ष्मीनगर पर किया गया। हत्यारोपी पिता नितेश यादव ने मुखाग्नि दी।अंतिम संस्कार में आरोपी मां ब्रजबाला भी शामिल रही।पुलिस अभिरक्षा में हुए अंतिम संस्कार में भाई आयुष शामिल नहीं रहा।प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि आरोपी पिता ने अपनी मृत बेटी आयुषी को मुखाग्नि दी है। उस वक्त केवल ब्रजबाला ही मौजूद रही। भाई आयुष अपने रिश्तेदारों के पास चला गया। 11 वीं का छात्र होने के नाते उस पर किसी ने दबाव नहीं बनाया।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला

10 साल की मासूम का गैंग रेप, मूक-बधिर को सड़क से उठा ले गए थे दरिंदे Minor Gang Rape MP: एमपी के अशोकनगर जिले में 10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला, कुशवाह समाज ने आरोपियों का समाज से किया बहिष्कार, दिल दहला देने वाले इस मामले में दिव्यांगों ने कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम का ज्ञापन, फांसी की मांग पर अड़े Minor Gang Rape MP: दो दिन पहले 10 वर्षीय नाबालिग मूक-बधिर से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुशवाह समाज ने बड़ा निर्णय लिया है। तीनों आरोपी कुशवाह समाज के हैं, जिन्हें समाज ने बहिष्कृत कर दिया है। आरोपियों को कठोर सजा देते हुए समाज ने इन आरोपियों और उनके परिवारों से हर तरह का रिश्ता और संपर्क खत्म कर दिया है। कुशवाह समाज का ये निर्णय जिलेभर में चर्चा बना हुआ है। यहां पढ़ें खौफनाक हादसे का पूरा सच मामला 26 सितंबर की शाम को नईसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर पड़ोसी गांव किरोंदा के भगवत पुत्र परमानंद कुशवाह, अजय उर्फ संजू पुत्र दमोदर कुशवाह और जगदीश उर्फ चऊआ पुत्र मुन्नालाल कुशवाह ने 10 वर्ष की नाबालिग को रास...