Skip to main content

अनूपपुर सड़क दुर्घटना में हुए भाई-बहन की मृत्यु के आरोपी वाहन चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन जप्त

 


दिनांक 14 व 15.11.22 की मध्य रात्रि लगभग 00ः28 बजे अनूपपुर तहसील कार्यालय के पास निषा इंटरप्राईजेज के सामने जैतहरी अनूपपुर मुख्य मार्ग पर टेलर वाहन से हुए  दुर्घटना में भाई-बहन (धनसिंह पिता हीरालाल सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी अंजनी थाना जैतहरी एवं व महिला भागवती सिंह पति स्वं. गोवर्धन सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी सोनमौहरी थाना जैतहरी) की मौके पर मृत्यु हो गयी थी। उक्त घटना अत्यंत संवेदनषील व गंभीर प्रकृति की थी जिसके कारण नगर के आमजन में घटना को लेकर क्षोभ व्याप्त था। घटना को गंभीरता से लेते हुए अति.पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अभिषेक राजन ने एसडीओपी अनूपपुर सुश्री कीर्ति बघेल के नेतृत्व में विषेष टीम गठित कर कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया। गठित विषेष टीम के द्वारा विवेचना के दौरान सायबर सेल के द्वारा वैज्ञानिक पद्धिति एवं सीसीटीव्ही फुटेज के द्वारा ऐसे तथ्य सामने आए जिससे ज्ञात हुआ कि टेलर वाहन क्र0 सीजी 04 एनयू 2923 के चालक मनोज साकेत पिता जोहन साकेत निवासी बरहा टोला खमरिया थाना चचाई के घटना कारित किया गया है। आरोपी घटना दिनांक से फरार था, जिसे विषेष टीम के द्वारा दिनांक 23.11.2022 को उसके घर बरहा टोला खमरिया थाना चचाई से गिरफ्तार किया गया। उक्त घटना में थाना कोतवाली में अपराध क्र0 700/22 धारा 304-ए का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है, जिसकी विवेचना की जा रही है। जिस वाहन से दुर्घटना घटित हुई थी, पुलिस के द्वारा उसे जप्त किया गया है एवं वाहन के दस्तावेजों के निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में अति0 पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अभिषेक राजन के निर्देषन में एसडीओपी अनूपपुर सुश्री कीर्ति बघेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरी.अमर वर्मा, सउनि. पी.एस.बघेल, सउनि. नागेष सिंह, सउनि. सुरेन्द्र सिहं, सउनि. सुखीनंद यादव, आर. प्रकाष तिवारी, गुपाल यादव एवं सायबर सेल के पंकज मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।