Skip to main content

केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के भतीजे ने की आत्महत्या, घर में फांसी लगाकर दी जान

 



लखनऊ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा के बेगरिया में स्थित रियल एस्टेट कारोबारी केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री और लखनऊ की मोहनलालगंज सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद कौशल किशोर के 47 वर्षीय भतीजे नंद किशोर ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।नंद किशोर का शव कमरे में पंखे के सहारे लटकता हुआ मिला।उनके बेटे विशाल के मुताबिक वह कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।


 


प्रभारी निरीक्षक सुखवीर सिंह भदौरिया के मुताबिक रियल एस्टेट कारोबारी नंद किशोर बुधवार को अपने कमरे में लेटे हुए थे।मृतक के भाई अजय रावत ने बताया कि नंद किशोर का कमरा अंदर से बंद था और कई बार आवाज देने पर भी नहीं खुल रहा था। इस पर पुलिस को सूचना दी।बाद में कमरे में पंखे के सहारे उनका शव लटकता मिला।पुलिस आत्महत्या से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।


मामला केंद्रीय राज्यमंत्री से जुड़ा होने के कारण पुलिस घटना कमरे की बारीकी से जांच कर रही है।जांच के दौरान किसी को वहां जाने की इजाजत नहीं दी गई।कमरे में सुसाइड नोट को लेकर पुलिस अभी कुछ नहीं बता रही है।वहीं घटना के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर और भाजपा के नेता मौके पर पहुंचे।


आपको बता दें कि नंदकिशोर ने दो शादी की थी।एक पत्नी मुस्लिम समुदाय और दूसरी हिन्दू समुदाय से है।दोनों पत्नियों से बच्चे हैं।पहली पत्नी शकीला से दो बच्चे अफजल व साहिल हैं और दूसरी पत्नी से बेटा विशाल और आदर्श और बेटी अंशिका,सिखा हैं।


केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर हाल ही में श्रद्धा वालकर मामले पर बयान देकर चर्चा में आ गए थे।केंद्रीय राज्यमंत्री ने नलिव-इन रिलेशनशिप को गलत बताते हुए लड़कियों को नसीहत दे डाली थी।बिहार के गया पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री ने श्रद्धा हत्याकांड पर कहा था कि ये गलत है,किसी को भी लिव-इन रिलेशनशिप में नहीं जाना चाहिए।जो लड़कियां लिव-इन रिलेशनशिप में जा रही हैं, तो उन्हें कोर्ट से पेपर बनवा लेना चाहिए।अगर किसी लड़के के साथ रहना है तो शादी करके रहो।लिव-इन रिलेशनशिप तो एक दोस्ती होती है, जो थोड़े दिन चलती है, फिर टूट जाती है।फिर लड़कियां दबाव बनाती हैं और फिर इस तरह की घटनाएं होती हैं।


केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा था कि इस हत्याकांड के पीछे कोई न कोई कारण तो जरूर रहा होगा।लड़कियों से अनुरोध करते हुए कहा था कि ऐसी लड़कियों को गैर पढ़ी-लिखी लड़कियों से सबक लेना चाहिए।ज्यादातर पढ़ी लिखी लड़कियां ही लिव-इन रिलेशनशिप में जा रही हैं।इन घटनाओं और गैर पढ़ी लिखी लड़कियों से सीख लेनी चाहिए। अपने मां–बाप की मर्जी से ही किसी के साथ रहना चाहिए।लिव-इन रिलेशनशिप पर रोक लगनी चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...