Skip to main content

पीआईसी की बैठक में पार्षदों द्वारा किए गए व्यवहार की हो रही आलोचना अध्यक्ष,उपाध्यक्ष ने उचित नहीं माना

 


अनूपपुर (ब्यूरो)नगर पालिका परिषद अनूपपुर के निर्वाचन के बाद निर्वाचित अध्यक्ष अंजुलिका शैलेंद्र सिंह ने प्रेसिडेंट इन काउंसिल का गठन मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 70 के अधीन नगर पालिका परिषद अनूपपुर कामकाज का संचालन तथा प्राधिकारीयो की शक्तियों एवं कर्तव्य नियम 1998 के अंतर्गत प्रेसिडेंट इन काउंसिल का गठन किया।जिसमें 7 पार्षदों को स्थान दिया।

पीआईसी की बैठक 22 नवंबर 2022 को पूर्व से नियत एजेंडा के अनुरूप निर्धारित की गई थी।लेकिन वार्ड क्रमांक 9 एवं वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद द्वारा अतिरिक्त एजेंडा पेश करने के कारण विवादास्पद स्थिति निर्मित हो गई।जिसके कारण मुख्य नगरपालिका अधिकारी ज्योति सिंह ने पार्षदों द्वारा की गई अभद्रता को उचित नहीं माना और वह बैठक से उठ कर चली गई एवं दोनों पार्षदों को अयोग्य करने के लिए कलेक्टर महोदया को पत्र लिख दिया।लेकिन पता चला कि सीएमओ के चले जाने के बाद पीआईसी की बैठक में दैनिक वेतन भोगी सफाई प्रभारी हेमंत गौतम को सेवा से हटाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।जिसको लेकर एवं सीएमओ ज्योति सिंह के साथ पार्षदों के अभद्र व्यवहार को लेकर कर्मचारियों में सफाई कर्मचारियों में व्यापक आक्रोश व्याप्त हो गया।जिसका नतीजा यह हुआ कि नगरपालिका कार्यालय के सामने सफाई कर्मी आ गए और अपना ज्ञापन अध्यक्ष,उपाध्यक्ष को प्रस्तुत कर पार्षदों की अभद्रता की निंदा की एवं दोनों सदस्यों को पीआईसी से हटाने की मांग की।

                नगर पालिका अध्यक्ष अंजुलिका शैलेंद्र सिंह ने 

पीआईसी बैठक में पार्षदों के व्यवहार को उचित नहीं माना।

उनका कहना था कि पार्षदों को अपनी बात रखनी थी।

उन्होंने कहा कि वह जांच कर उचित कार्रवाई करेंगी।

नपाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने दोनों को ही मना किया था।

पीआईसी बैठक में इस तरह की असामान्य परिस्थितियां निर्मित नहीं होनी चाहिए।

                    वही नगरपालिका के उपाध्यक्ष सोनाली पिंटू तिवारी ने भी पार्षदों के व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मुझे आज कर्मचारियों ने ज्ञापन दिया है।जिसमें उन्होंने लेख किया है कि सीएमओ के साथ अभद्रता की गई है एवं आए दिन कर्मचारियों के साथ भी अभद्रता की जाती है।ऐसे पार्षदों को पीआईसी से हटाया जाए।उन्होंने कहा कि वह पहली बार पार्षद एवं उपाध्यक्ष बनी उन्हें पता नहीं था कि पीआईसी की बैठक में मैं नहीं बैठ सकती।मेरे साथ भी पूर्व में वार्ड 11 के पार्षद ने अभद्र व्यवहार किया था।उन्होंने इस बात की निंदा की।उन्होंने कहा कि महिला अधिकारी के साथ अभद्रता उचित नहीं है यह शोभनीय कार्य नहीं है।

उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों ने कहा है कि वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे अगर पीआईसी से दोनों पार्षदों को नहीं हटाया गया।

                      वहीं वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद मुन्नीबाई कोल ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी के नाम पत्र देकर हेमंत गौतम स्वच्छता निरीक्षक को वापस नौकरी में लेने बाबत पत्र लिखा है।उन्होंने कहा कि प्रेसिडेंट इन काउंसिल की बैठक में मुझे अंधेरे में रखकर हेमंत गौतम के खिलाफ कार्रवाई की गई जो बिल्कुल गलत है और मैं इससे सहमत नहीं हूं।उन्होंने कहा कि हेमंत गौतम अपना कार्य पूरी निष्ठा एवं लगन से कर रहे हैं, मैं खुद स्वच्छता विभाग की सभापति हूं मुझे अंधेरे में रखकर हस्ताक्षर करा लिए गए। उन्होंने सीएमओ से मांग की है कि हेमंत गौतम को पुनः कार्य में वापस रखें अन्यथा मैं स्वयं अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ जाऊंगी।

                 आज सफाई कर्मियों ने काफी देर बाद सफाई जरूर कर दी लेकिन कचरा नहीं उठाया और यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो नगर की सफाई व्यवस्था भी चरमरा जाएगी।

         देखना है अब नगर पालिका अध्यक्ष अंजुलिका शैलेंद्र सिंह एवं सीएमओ ज्योति सिंह के पत्र पर कलेक्टर अनूपपुर क्या निर्णय लेती है।यदि उचित निर्णय सामने नहीं आया तो नगरपालिका का विवाद आम जनमानस को परेशान कर देगा।अच्छा होगा नगर हित में नगर पालिका अध्यक्ष अपनी सूझबूझ से नगर के हित के लिए उचित निर्णय लें जिससे आए दिन विवादास्पद स्थिति निर्मित नहीं हो।


डॉ.प्रवीण आशीष त्रिपाठी ने 

नपा.विवाद को उचित नहीं माना

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।