Skip to main content

पुलिस और गौ तस्करों में मुठभेड़,चार गिरफ्तार,एक के पैर में लगी गोली

 


 सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में पुलिस ने बुधवार की देर रात मुठभेड़ के दौरान चार गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है।एक तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है।तस्कर के पैर में गोली लगी है।लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के कस्बे से मंगलवार देर रात गोवंशीय पशु को वाहन पर लादकर ले जाने का वीडियो वायरल हुआ था।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तस्करों को लेकर अलर्ट थी।इसके बाद ये मुठभेड़ हुई।


अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार रात शिवगढ़ पुलिस को पशु तस्करों के थाना क्षेत्र से गुजरने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।इनमें तीन तस्कर गुड्डू पुत्र शब्बीर, बाबू पुत्र अनवर व मोहम्मद सिराज पुत्र रफीक हैं, जबकि तस्कर जबीउल्लाह पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हुआ है।


एएसपी ने बताया कि तस्कर जबीउल्लाह उर्फ बिल्ला पहले भी गोवध अधिनियम का अभियुक्त रहा है।जबीउल्लाह का पिता गोवध और गैंगस्टर में शामिल रहा है।अन्य तस्करों पर भी पहले से एफआईआर दर्ज हैं।सभी शातिर अपराधी हैं।


आपको बता दें कि मंगलवार देर रात लंभुआ कस्बे के मुख्य मार्ग पर पिकअप वाहन से उतरे छह लोगों ने एक सांड को पकड़ लिया।इस दौरान मौके से अन्य गोवंशीय पशु भागने लगे।उनकी आवाज सुनकर कस्बे के लोगों के जागने पर तस्कर फरार हो गए।इस घटना का वीडियो बुधवार को जिले में वायरल होने लगा।इसके बाद पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने एफआईआर दर्ज करवायी और मामले के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया।एसपी ने संबंधित स्थल पर ड्यूटी में नियुक्त तीन आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए पीआरडी के दो जवानों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी थी।इसके बाद देर रात तस्करों की शिवगढ़ पुलिस से मुठभेड़ हुई।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला

10 साल की मासूम का गैंग रेप, मूक-बधिर को सड़क से उठा ले गए थे दरिंदे Minor Gang Rape MP: एमपी के अशोकनगर जिले में 10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला, कुशवाह समाज ने आरोपियों का समाज से किया बहिष्कार, दिल दहला देने वाले इस मामले में दिव्यांगों ने कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम का ज्ञापन, फांसी की मांग पर अड़े Minor Gang Rape MP: दो दिन पहले 10 वर्षीय नाबालिग मूक-बधिर से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुशवाह समाज ने बड़ा निर्णय लिया है। तीनों आरोपी कुशवाह समाज के हैं, जिन्हें समाज ने बहिष्कृत कर दिया है। आरोपियों को कठोर सजा देते हुए समाज ने इन आरोपियों और उनके परिवारों से हर तरह का रिश्ता और संपर्क खत्म कर दिया है। कुशवाह समाज का ये निर्णय जिलेभर में चर्चा बना हुआ है। यहां पढ़ें खौफनाक हादसे का पूरा सच मामला 26 सितंबर की शाम को नईसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर पड़ोसी गांव किरोंदा के भगवत पुत्र परमानंद कुशवाह, अजय उर्फ संजू पुत्र दमोदर कुशवाह और जगदीश उर्फ चऊआ पुत्र मुन्नालाल कुशवाह ने 10 वर्ष की नाबालिग को रास...