Skip to main content

पुराने विवाद का बदला लेने के लिए कमलदेव गिरि की हुई हत्या,पुलिस ने किया खुलासा

 



पश्चिमी सिंहभूम।झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के चर्चित गिरिराज सेना के प्रमुख कमलदेव गिरि हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया है।पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मंडलसाई निवासी गुलजार हुसैन उर्फ पिट्ठू और सिमिदिरी निवासी मातिउर उर्फ रहमान उर्फ दानिश शामिल है।गुलज़ार हुसैन भारत भवन में दुकान चलाता था। जबकि मतिउर रहमान रेलवे स्टेशन पर ई-रिक्शा चलाथा।दोनों मिलकर कर रेकी का काम किए हैं।पुलिस दोनों का मोबाइल भी जब्त किया हैं


11 सदस्यीय SIT टीम का हुआ था गठन


जानकारी देते हुए एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि 12 नवंबर को कमलदेव गिरि की हत्या कर दी गई थी।घटना के दो दिन बाद पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। इसके लिए 11 सदस्यीय SIT का गठन किया गया था।जिसका नेतृत्व हम खुद कर रहे थे।एसपी ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए टेक्निकल टीम और बम निरोधक दस्ता के साथ मिलकर काम किया गया और कांड में संलिप्त गुलजार और मातिउर को गिरफ्तार किया गया।इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता सतीश प्रधान और जाहिद है जिन्होंने गुलजार और मातिउर के अलावा अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।


पुराने विवाद का बदला लेने के लिए कर दी गई कलमदेव की हत्या


एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि बीते साल सतीश प्रधान और कमलदेव के बीच झड़प हुई थी।इस मामले में दोनों जेल गए थे।उसके बाद से ही सतीश हत्या की साजिश रच रहा था।

घटना को अंजाम देने के लिए सतीश ने अपने साथी जाहिद के साथ मिलकर गुलजार और मातिउर को हथियार बनाया और उनसे रेकी करवाई।वहीं घटना को अंजाम देने में दो से ज्यादा लोगों के शामिल होने की बात बतायी गयी है।एसपी का कहना है कि सतीश की गिरफ्तारी के बाद ही मामला पूरी तरह साफ हो पाएगा।


हत्या में संलिप्त छह लोग फरार


हत्याकांड में शामिल छह अन्य लोग अभी फरार हैं।सभी की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में एएसपी कपिल चौधरी, एएसपी सुमित अग्रवाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो, चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार और अंचल निरीक्षक प्रवीण कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...