Skip to main content

पुलिस ने मार गिराए तीन नक्सली,बड़ी घटना को अंजाम देने की कर रहे थे तैयारी

 


लातेहार।झारखंड के लातेहार में सोमवार शाम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में झारखंड जनमुक्ति परिषद के तीन नक्सली मारे गए है।सदर थाना क्षेत्र के बेंदी के जंगल में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई।एसपी अंजनी अंजन ने इसकी पुष्टि की है।पुलिस की इस सफलता पर डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने भी खुशी व्यक्त की है।


मुठभेड़ को लेकर एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड जनमुक्ति परिषद के नक्सली किसी घटना को अंजाम देने के लिए जंगल में घूम रहे हैं।एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद एसपी ऑपरेशन संतोष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने बेंदी के जंगल में नक्सलियों की तलाश की।इस दौरान नक्सलियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया।जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की।


एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में पुलिस ने तीन नक्सलियों को घटनास्थल पर ही मार गिराया।पुलिस को भारी पड़ता देख अन्य नक्सली घने जंगलों में घुस गए।बाद में सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने तीन नक्सलियों के शव को बरामद किया। साथ ही घटनास्थल से तीन राइफलें भी बरामद की गई हैं।


चाईबासा में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की हुई थी साजिश


आपको बता दें कि रविवार को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा क्षेत्र में एक ग्रामीण नक्सलियों की नापाक साजिश का शिकार हो गया था।नक्सलियों की बिछाई लैंड माइन पर उसका पैर पड़ गया था।तेज धमके के साथ ग्रामीण दूर जाकर गिरा था।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में ग्रामीण को अस्पताल पहुंचाया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।बताया गया था कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लैंड माइन लगाया था।टोंटो और आसपास के इलाकों में पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों की टीम बड़े पैमाने पर नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसीलिए नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए जगह-जगह लैंड माइन बिछा कर रखे हैं।पिछले दिनों जिला पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान इन्हीं इलाकों से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और नक्सलियों के दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की थी। लगातार इस क्षेत्र में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान से नक्सली बौखला गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।