Skip to main content

रोजगार के मुद्दे पर भाजपा और सपा पर बरसीं मायावती, जेवर एयरपोर्ट को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

 



लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने आज भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस पर भी हमला बोला है। मायावती ने कहा क‍ि सपा और भाजपा के शासन काल में प्रदेश ने कोई खास तरक्‍की नहीं की।वहीं बसपा की सरकार में लोगों को सबसे अधि‍क रोजगार के साथ बुनियादी सुविधाओं का भी लाभ मिला।


बसपा सरकार ने फ्री में लाखों परिवारों को द‍िए पक्के मकान व भूमि


मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए लिखा‌ कि यूपी में बसपा सरकार में लोगों को रोजगार तथा बुनियादी सुविधाओं से युक्त नए पक्के मकान व भूमि आदि भी फ्री में लाखों परिवारों को आवंटित करके यहां गरीबों का जीवन धन्य होते हुए सभी ने देखा,किन्तु पहले सपा अब भाजपा सरकार में भी वैसी खास प्रगति क्यों नहीं।


राजनीतिक एवं चुनावी स्वार्थ तक नहीं होना चाहिए सीमित


बसपा मुखिया मावायती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यूपी में देशी व विदेशी पूंजीनिवेश के लिए सरकार का अनवरत प्रयास जरूरी,किन्तु यह केवल खेती भूमि के अधिग्रहण तथा राजनीतिक एवं चुनावी स्वार्थ तक ही सीमित नहीं होना चाहिए। यूपी जैसे अति-गरीबों के पिछड़े प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में वैसी ही तेज प्रगति भी लोगों को दिखनी चाहिए।


कांग्रेस को भी लिया निशाने पर


बसपा मुखिया ने आगे लिखा कि यूपी की समग्र प्रगति, विकास व लोगों की रोजी-रोटी के साथ ही उनकी सुरक्षा व आत्म-सम्मान के लिए बीएसपी की हुकूमत में जो कुछ खास काम किया वह अपने बलबूते पर किया गया।यमुना एक्सप्रेसवे के साथ गंगा एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट भी तब बन जाता अगर केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने थोड़ा सहयोग किया होता।


मुस्लिम समाज के लेकर भाजपा सरकार पर उठाए सवाल


बसपा मुखिया मायावती ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने केवल संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ की खातिर पसमान्दा मुस्लिम समाज का राग भाजपा व आरएसएस का अब नया शिगुफा,जबकि मुस्लिम समाज पहले मुसलमान हैं तथा उनके प्रति इनकी सोच,नीयत,नीति एवं उनका ट्रैक रिकार्ड क्या व कैसा है यह किसी से भी छिपा नहीं।भाजपा की मुस्लिम समाज के प्रति निगेटिव सोच का परिणाम है कि इनकी सरकार में भी वे लगभग उतने ही गरीब, पिछड़े, त्रस्त एवं जान-माल-मजहब के मामलों में असुरक्षित हैं जितने वे कांग्रेसी राज में थे।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...