Skip to main content

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव:भाजपा ने की जातिगत घेरेबंदी की तैयारी,कानपुर क्षेत्र के लगाए गए चार मंत्री,जानें प्लान

 



 

मैनपुरी।उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में जीत समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की मान प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है।सपा लोगों से मुलायम सिंह यादव को वोट देकर सच्ची श्रद्धांजलि देने की अपील कर रही है,तो वहीं भाजपा ने जातिगत आधार पर चार मंत्रियों को मैनपुरी में उतार दिया है।ये मंत्री कानपुर क्षेत्र से जुड़े हैं।कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में 17 जिले आते हैं।


समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट खाली हुई है।सपा ने मैनपुरी से पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने सपा के पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य उम्मीदवार बनाया है।रघुराज सिंह शाक्य की शिवपाल सिंह यादव के बेहद करीबियों में गिनती होती रही है।


आपको बता दें कि रघुराज सिंह शाक्य को जीत दिलवाने के लिए भारतीय जनता पार्टी जिन मंत्रियों को जिम्मेदारी दी है, उनमें पिछड़ी जाति के सचान बिरादरी के राकेश सचान, अनुसूचित जाति से असीम अरुण, ब्राह्मण बिरादरी से प्रतिभा शुक्ला और पिछड़ी जाति के पाल बिरादरी से अजीत पाल शामिल हैं।मैनपुरी लोकसभा में जातिगत वोटरों की संख्या के मुताबिक ब्राह्मण लगभग 1.25 लाख हैं,बाकी सभी जातियां जिनके बीच इन मंत्रियों को पैठ बनानी है,उनकी संख्या एक से डेढ़ लाख के बीच है।इन सभी मंत्रियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी-अपनी बिरादरी से जुड़े वोटरों के घर-घर जाकर संपर्क कर भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे।


भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से भी मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस लोकसभा क्षेत्र से जुड़ी विधानसभा जसवंत नगर है।जसवंत नगर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में आती है।यहां पर चुनाव की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह संभाल रहे हैं।इसके लिए अध्यक्ष की ओर से अब तक कई बार पदाधिकारियों की बैठक कर दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। मुख्य इकाई के साथ यहां पर मोर्चा के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है।


मंत्री और उनके क्षेत्र


राकेश सचान-भोगनीपुर देहात जिला


प्रतिभा शुक्ला-रनियां देहात जिला


अजीत पाल-सिकंदरा देहात जिला


असीम अरुण-सदर सीट कन्नौज जिला

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...