Skip to main content

जमुना बंकिंग बिहार में क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित किया गया सम्मान समारोह काम के आधार पर समाज में मिलती है पहचान :- राम अवध सिंह

 


अनूपपुर । क्षेत्र के बंकिंग विहार जमुना कलरी में 20 नवंबर 2022 को क्षत्रिय समाज द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया  जिसमें क्षत्रिय समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाले सभी लोगों का सम्मान किया गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से नवनिर्वाचित नगर पालिका पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह, चंद्रमा सिंह ,उपेंद्र सिंह, थाना प्रभारी भालूमाड़ा अजय सिंह पवार, विधायक प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, ज्ञान देवी सिंह, पार्षद वार्ड नंबर 3 पसान सविता सिंह , न्यायाधीश दिव्यानी सिंह ,डॉक्टर अंजली सिंह, पत्रकार राजेश सिंह ,मृगेंद्र सिंह मंचासीन रहे जिन्हें साल श्रीफल एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया ।नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं बदरा निवासी स्वर्गीय जितेंद्र बहादुर सिंह की पुत्री दिव्यानी सिंह जिनका न्यायाधीश के पद पर चयन हुआ है और उनकी दूसरी पुत्री डॉक्टर अंजली सिंह जिनका चयन डॉक्टर के पद पर हुआ है इन सभी का सम्मान क्षत्रिय समाज के द्वारा किया गया। सम्मान समारोह में कोतमा बिजुरी राजनगर जमुना कोतमा क्षेत्र तथा आसपास के क्षेत्रों से क्षत्रिय समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वालों का उत्साहवर्धन किया । इस दौरान सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने कहा कि समय के अनुसार समाज के लोगों में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है हमें सहनशीलता का परिचय देते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के उत्थान के लिए कार्य करने की आवश्यकता है क्षत्रिय समाज हमेशा ही गरीब असहाय पीड़ित लोगों के लिए ताकत बनकर काम किया है और आगे भी समाज में रहकर लोगों की मदद करनी होगी जिससे कि क्षत्रिय समाज के लोगों की एक अलग छाप समाज के अंदर दिखाई दे हमें समाज के उन लोगों की भी मदद करनी है जो सक्षम नहीं है उन्हें उठाना होगा अच्छे कार्य करने से अच्छी पहचान मिलती है हमें अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की आवश्यकता है जिससे कि वह समाज के अंदर अच्छा मुकाम हासिल कर सके और समाज कल्याण में अपनी भूमिका अदा कर सकें क्योंकि अच्छे काम के आधार पर समाज में मिलती है पहचान। 




थाना प्रभारी अजय सिंह पवार ने संबोधित करते हुए कहा की  राजतंत्र नहीं लोकतंत्र काम कर रहा है और लोकतंत्र में अपना स्थान कैसे कायम करना है इसका चिंतन समाज के लोगों को करना होगा । हम अपने समाज में एक दूसरे व्यक्ति को नीचा दिखाने कार्य ना करें इससे मतभेद पैदा होता है और फिर विवाद की स्थिति बनती है विवादों से हमें बचकर आगे बढ़ना है, हमें अपने बच्चों के पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है जिससे कि वह उच्च पदों पर पहुंचकर लोगों के लिए मददगार साबित हो सके, हमारी एकता कायम रहेगी तो हमारी बात सुनी जाएगी इस अवधारणा को लेकर समाज के लोगों को संगठित रहने की आवश्यकता है




 पत्रकार राजेश सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा क्षत्रिय समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है लेकिन कुछ इतिहासकारों ने क्षत्रिय समाज के  वीरों के प्रति गलत एवं भ्रामक तथ्य के साथ जानकारी प्रस्तुत की गई ,फिल्मकारों ने भी क्षत्रिय समाज को निशाना बनाया और बढ़ा चढ़ा कर समाज के अंदर क्षत्रिय समाज को बदनाम करने की साजिश की गई जबकि क्षत्रिय हमेशा समाज की रक्षा के लिए कार्य किया उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपेक्षा किया कि सभी लोग संगठित होकर एक दूसरे से कंधा से कंधा मिलाकर आगे बढ़े। मंच के माध्यम से उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह दिव्यानी सिंह डॉक्टर अंजली सिंह के द्वारा अपने विचार व्यक्ति किए गए।




कार्यक्रम में दारा सिंह विक्की सिंह अमर सिंह विजय बहादुर सिंह अंजनी सिंह नरेन्द्र सिंह दीपेंद्र सिंह पृथ्वीराज सिंह धीरेन्द्र सिंह अमित सिंह अभिनाश सिंह अनिरुद्ध सिंह भरत सिंह इंद्रपती सिंह धीरेन्द्र सिंह दीपेंद्र सिंह शिवांश सिंह बाहुबली  सिंह रणविजय प्रताप सिंह नितिश सिंह रूपेश सिंह तथा अन्य सभी क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ, युवा मातृशक्ति की गरिमामय उपस्थिति रही।

 कार्यक्रम का सफल संचालन ओंकार सिंह एवं डब्बू सिंह के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन संजय सिंह ने किया

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...