कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बदमाशों ने कार सवार क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर को लूटकर फरार हो गए। इंस्पेक्टर ने टॉयलेट जाने के लिए अपनी बलेनो कार को रास्ते में रोका था। इसी दौरान बदमाशों ने पहले इंस्पेक्टर के सिर पर हमला किया और वो बेहोश हो गए तो बदमाश कार लेकर भाग गए।मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती करवाया।
मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अवधेश कुमार जालौन जिले में तैनात हैं।इंस्पेक्टर अपनी बलेनो कार से उरई से बदायूं की तरफ जा रहे थे।कन्नौज जिले के जलालपुर पनवारा चौकी क्षेत्र में जीटी रोड पर इंस्पेक्टर टॉयलेट करने के लिए रुके।जहां तीन बदमाशों ने इंस्पेक्टर के सिर पर अचानक से हमला कर दिया।हमले से इंस्पेक्टर वहीं गिर पड़े। इसके बाद बदमाश कार लेकर भाग गए।सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू की तो बदमाश लूटी हुई बलेनो कार तिर्वा कस्बे के फगुआ भट्टे पर छोड़कर भाग गए।पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए जुट गई है।
घायल इंस्पेक्टर अवधेश कुमार का इलाज करने वाले अस्पताल कर्मी धर्मेंद्र पाल ने बताया कि जब सर इलाज के लिए आए थे तो उन्होंने बताया था कि तीन बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट की और उनकी बलेनो कार लूटकर ले गए। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के वक्त वह अकेले थे।

Comments
Post a Comment