Skip to main content

कैसे पहुंच रही हर गांव हर गली मोह्ल्ले तक शराब की पेटिया

 पैकारे घोल रहे युवा पीढी में नशे का जहर , कैसे पहुंच रही हर गांव हर गली मोह्ल्ले तक शराब की पेटिया


, थाने के सामने से ही शराब की पेटिया निकल रही 


अनूपपुर।जमुना कोतमा जिसे कोयलांचल नगरी भी कहा जाता है लैकिन जमुना कालरी मे एक अंग्रेजी शराब का ठेका तो है लेकिन एक सवाल अकसर सामने आता है की शहर से लेकर गांव-गांव तक अवैध शराब की पैकारी का कारोबार फैला हुआ है। शराब ठेकेदार का साम्राज्य गांव के गलियों तक फैला पसरा हुआ है जो बिना भय व बिना रोक टोक के शराब बेचवाने का काम कर रहे हैं। शराब ठेकेदार हर जगह पर अपने गुर्गों को बैठाकर शराब बेचने का अवैध कारोबार क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा हैं। नगर व गांव के गलियों तक चारो तरफ अवैध शराब बिक्री के चलन ने जोर पकडा है। नगर का युवा शराब के लत में मदहोश होकर अपराध की दुनिया में जा रहा, बावजूद इसके स्थानीय पुलिस का अमला व आबकारी पुलिस का मौन रहना इनके कर्तव्यपरायण कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खडा करता।

नगर में पैकारी खुलेआम संचालित है, कुछ कथित लोग जो खुलेआम आसपास के गांव व नगर में भी पैकारी करते हैं। इस तरह की पैकारी की जानकारी कोतवाली को होने के बाद भी कोतवाली निरीक्षक के द्वारा कार्यवाही न करने से इनके हौसले बुलंद है। जब भी इन पर कार्यवाही की बात की जाती है तो जीने दो की बात आती है।


गांव-गांव हो रही पैकारी

शराब ठेेकेदार इसी का फायदा उठाकर मजदूरों व बच्चों को शराब आसानी से मुहैया करा नशे के दलदल में धकेल रहे है। नगर व पंचायतो के मुख्य जगहों पर बकायदा दुकान शराब की संचालित है जहां से परोसने का काम धड़ल्ले से किया जाता है। इन क्षेत्र में शासन के अनुरूप लायसेंसी शराब के देशी व विदेशी दुकाने होने हैं। बावजूद नगर के प्रमुख चौराहों कालोनियों व ग्रामीण क्षेत्रों सहित पंचायतों में शराब ठेकेदार पुलिस व आबकारी के मिलीभगत से दुकाने संचालित करवा रहा है जिससे लोगों को शराब आसानी से मिल जाती है जिसका शिकार नये चेहरे ज्यादातर हो रहे हैं।


नाक के नीचे दर्जन ठीहे

नगर मे आधा दर्जन अवैध शराब के ठीहे है, जहां शराब के साथ-साथ पीने की भी वयवस्था दी जाती है। इन ठीहों में देर रात तक जाम छलकता है।नगर में संचालित आधा दर्जन भर ठीहे आखिर देर रात तक खुलेआम किसके दम संचालित हो रहे हैं। लगभग 12 बजे देर रात्रि तक दुकान संचालित रहता है। शाम होते ही नगर में शराब के शौकीनो का मजमा आसानी से शोरगुल गाली-गलौज करते दर्जन भर ठीहों में देखा जा सकता है।


प्रशासन करती है खानापूर्ति

आबकारी विभाग के नुमाइंदे शराब ठेकेदारों के आगे घुटने टेक दिये हैं जिससे वह  नगर समेत आसपास के गावों में छापामार कार्यवाही करने आते तो जरूर हैं, लेकिन आने से पहले शराब ठेकेदार के सूत्र सर्तक हो जाते हैं और वह सभी को सावधान कर देते हैं। जिससे कभी भी पैकारी करने वालो पर कार्यवाही नहीं होती है। क्या पुलिस के बीच में कोई गुप्तचर है जो शराब ठेकेदार के इशारों पर जानकारी देता है या फिर शराब ठेकेदार ने पुलिस पर भी तीसरी आंख लगा रखी है।


पुलिस और ठेकेदार की सेटिंग

देश भक्ति जन सेवा का नारा लगाने वाली स्थानीय पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा आज तक इस शराब पैकारी कारोबार पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित रही। कभी कभार शराब पकड़कर कागजी खानापूर्ती कर ली जाती हैं, यदि जिसका एक बार केश बन गया तो वह शराब बेचने वाला व्यक्ति को समझो खुले तौर पर लायसेंस मिल गया हो। फिर उस पर कार्यवाही नहीं की जाती है। इससे साफ पता चलता है कि शराब ठेकेदार व पुलिस के बीच सेटिंग है तभी तो खुलेआम शराब पैकारी हो रही हो और कार्यवाही न हो।


शराब की नशे से परेशान हैं महिलाएं

सबसे ज्यादा दु:खी गृहणी महिलाएं रहती है जो परिवार और प्यार की तलाश में अपने पिता का घर छोड़ पति के घर आती है वो घुट-घुट का जीने को मजबूर है। नगर की महिलायें जिनके पति और जिसके युवा पुत्र को शराब पीने की बुरी लत पकड़ चुकी है यदि उन युवकों के माता-पिता नशे के मनाही के लिए किसी प्रकार की डाट फटकार लगाते है तो वह युवक नशे में क्षुब्ध होकर अपने जान पर आतुर हो जाते हैं। स्थानीय स्तर पर शासन-प्रशासन व जन प्रतिनीधियों के लोग नशे का विरोध करने के बजाए उन्हे संगठित करने हेतु उन नवयुवकों को नशे का सामान आसानी से मुहैया करातें हैैं।


नशे की लत मे डूबी युवा पीढ़ी

इन्जोयमेन्ट के नाम पर नगर के पढने लिखने वाले युवाओं को नशे ने अपराध की ओर ढ़केल दिया है। नगर के अधिकतम युवा शाम होते ही नशा कर लेतें है तथा अपने माता-पिता और परिवार के सपनों को शराब की बोतल में डुबो कर खत्म कर देते है। नेताओं के कहने पर कमीशन पर कम पैसे में शराब मिल जाने से युवाओं का भविष्य गर्त में जा रहा है। अपराध को बढाने में नशा का बहुत बड़ा योगदान होता है। जो किसी भी अंजाम को कर सकने में किसी प्रकार की हिचकीचाहट नही करते हैं। छोटी-छोटी घटनाओं से बड़े घटना का रूप ले लेती हैं जो अधिकांशत: नशे में ही होता है।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला

10 साल की मासूम का गैंग रेप, मूक-बधिर को सड़क से उठा ले गए थे दरिंदे Minor Gang Rape MP: एमपी के अशोकनगर जिले में 10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला, कुशवाह समाज ने आरोपियों का समाज से किया बहिष्कार, दिल दहला देने वाले इस मामले में दिव्यांगों ने कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम का ज्ञापन, फांसी की मांग पर अड़े Minor Gang Rape MP: दो दिन पहले 10 वर्षीय नाबालिग मूक-बधिर से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुशवाह समाज ने बड़ा निर्णय लिया है। तीनों आरोपी कुशवाह समाज के हैं, जिन्हें समाज ने बहिष्कृत कर दिया है। आरोपियों को कठोर सजा देते हुए समाज ने इन आरोपियों और उनके परिवारों से हर तरह का रिश्ता और संपर्क खत्म कर दिया है। कुशवाह समाज का ये निर्णय जिलेभर में चर्चा बना हुआ है। यहां पढ़ें खौफनाक हादसे का पूरा सच मामला 26 सितंबर की शाम को नईसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर पड़ोसी गांव किरोंदा के भगवत पुत्र परमानंद कुशवाह, अजय उर्फ संजू पुत्र दमोदर कुशवाह और जगदीश उर्फ चऊआ पुत्र मुन्नालाल कुशवाह ने 10 वर्ष की नाबालिग को रास...